By-Election 2024 Updates: 13 राज्य और 46 विधानसभा सीट पर मतगणना?, वायनाड में प्रियंका गांधी, जानें लाइव अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 23, 2024 04:21 AM2024-11-23T04:21:16+5:302024-11-23T04:21:16+5:30

By-Election 2024 Live Updates: उत्तर प्रदेश में नौ सीट, राजस्थान में सात सीट, पश्चिम बंगाल में छह सीट, असम में पांच सीट, पंजाब और बिहार में चार-चार सीट, कर्नाटक में तीन सीट, मध्य प्रदेश और केरल में दो-दो सीट तथा छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखंड और मेघालय में एक-एक सीट पर विधानसभा उपचुनाव हुए।

By-Election 2024 Live Updates 13 states 46 seats polls chunav UP Rajasthan, WB, Assam Punjab Bihar Karnataka MP Kerala Chhattisgarh Gujarat, Uttarakhand Meghalaya | By-Election 2024 Updates: 13 राज्य और 46 विधानसभा सीट पर मतगणना?, वायनाड में प्रियंका गांधी, जानें लाइव अपडेट

file photo

HighlightsBy-Election 2024 Live Updates 13 states 46 seats: 403 सदस्यीय विधानसभा पर सीधा असर नहीं पड़ेगा।By-Election 2024 Live Updates 13 states 46 seats: भाजपा और विपक्षी दलों ने एक-दूसरे पर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। By-Election 2024 Live Updates 13 states 46 seats: राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच पहली बड़ी टक्कर के रूप में देखा जा रहा है।

By-Election 2024 Live Updates: देश में 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीट और महाराष्ट्र के नांदेड़ तथा केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। अप्रैल-मई में हुए संसदीय चुनाव के बाद से यह एक महत्वपूर्ण चुनावी प्रक्रिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केरल की वायनाड से चुनावी मैदान में हैं। इस सीट का प्रतिनिधित्व पहले उनके भाई राहुल गांधी करते थे। केरल में तीन उपचुनावों - वायनाड लोकसभा और पलक्कड़ एवं चेलाक्कारा विधानसभा सीट में डाले गए मतों की गिनती के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वायनाड में प्रियंका गांधी का मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के दिग्गज नेता सत्यन मोकेरी और भारतीय जनता पार्टी की नव्या हरिदास से था।

उत्तर प्रदेश में नौ सीट, राजस्थान में सात सीट, पश्चिम बंगाल में छह सीट, असम में पांच सीट, पंजाब और बिहार में चार-चार सीट, कर्नाटक में तीन सीट, मध्य प्रदेश और केरल में दो-दो सीट तथा छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखंड और मेघालय में एक-एक सीट पर विधानसभा उपचुनाव हुए।

उत्तर प्रदेश के मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ, कटेहरी, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, करहल और खैर सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुए। हालांकि इन नतीजों का 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा की संरचना पर सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इस मुकाबले को लोकसभा चुनाव के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच पहली बड़ी टक्कर के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा और विपक्षी दलों ने एक-दूसरे पर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद सदर, खैर और फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था जबकि मझवां क्षेत्र में भाजपा की सहयोगी निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) ने जीत हासिल की थी।

दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने करहल, कुंदरकी, कटेहरी और सीसामऊ सीटें जीती थीं। इसके अलावा एक सीट मीरापुर तब सपा के सहयोगी रहे राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने जीती। रालोद अब भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का घटक दल है। कांग्रेस ने उपचुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उसने सपा को समर्थन दिया।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सभी नौ सीट पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने गाजियाबाद, कुंदरकी और मीरापुर में उम्मीदवार उतारे। चन्द्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व वाली आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी सीसामऊ को छोड़कर सभी सीट पर चुनाव लड़ा।

राजस्थान में सात विधानसभा उपचुनावों में डाले गए मतों की गिनती के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रेगिस्तानी राज्य में झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूंबर और चौरासी सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। पंजाब में गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित) और बरनाला विधानसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव हुए। मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गए थे।

पंजाब में यह मुकाबला सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है, जिनकी सरकार ने अपने कार्यकाल के ढाई साल पूरे कर लिए हैं। कांग्रेस और भाजपा दो अन्य मुख्य दावेदार हैं। कर्नाटक में 13 नवंबर को संदूर, शिग्गांव और चन्नपटना विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनावों में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा-जद(एस) गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार दोनों के लिए समर्थन के रूप में देखा जाएगा।

जबकि भाजपा के ठोस प्रदर्शन का मतलब होगा कि पार्टी संगठन के भीतर उसके प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र के आलोचकों का मुंह बंद हो जाएगा। जद(सेक्युलर) नेता एचडी कुमारस्वामी के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई होगी क्योंकि उनके बेटे निखिल पिछले चुनाव में हार का सामना करने के बाद एक बार फिर से चन्नपटना सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोटों की गिनती की जाएगी। यहां 13 नवंबर को मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा के विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

पश्चिम बंगाल में सिताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तालडांगरा विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। इनमें से पांच निर्वाचन क्षेत्र दक्षिण बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गढ़ में हैं, जबकि मदारीहाट राज्य के उत्तरी हिस्से में भाजपा का गढ़ बना हुआ है। माकपा नीत वाम मोर्चा और कांग्रेस ने 2021 के बाद पहली बार अलग-अलग उपचुनाव लड़ा।

उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा पर भी 20 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। रुद्रप्रयाग जिले की यह विधानसभा सीट जुलाई में भाजपा विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद खाली हुई थी। असम में ढोलाई, सिडली, बोंगाईगांव, बेहाली और सामागुरी विधानसभा क्षेत्रों, बिहार में तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज, गुजरात में वाव, मध्य प्रदेश में विजयपुर और बुधनी और मेघालय में गमबेग्रे में भी उपचुनाव हुए।

Web Title: By-Election 2024 Live Updates 13 states 46 seats polls chunav UP Rajasthan, WB, Assam Punjab Bihar Karnataka MP Kerala Chhattisgarh Gujarat, Uttarakhand Meghalaya

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे