भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
पार्टी प्रमुख नितिन नबीन द्वारा जारी इस घोषणापत्र में केरल के लिए एक एम्स बनाने का भी वादा किया गया है। इसमें तिरुवनंतपुरम को कन्नूर से जोड़ने वाले एक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क का भी वादा किया गया है। ...
बाहुबली विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग से संबंधित समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अनंत कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। ...
पार्टी ने वादा किया कि वह जातीय समुदायों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए, छठी अनुसूची और जनजातीय क्षेत्रों को छोड़कर, यूसीसी को लागू करके असम के लोगों की सभ्यता, विरासत और अधिकारों को संरक्षित करने हेतु विधायी सुरक्षा उपायों को मज़बूत करेगी। ...
Leander Paes joins BJP: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस भाजपा में शामिल हो गए हैं, जो टीएमसी के साथ उनके पिछले जुड़ाव से एक बड़ा बदलाव है, जहां वे सक्रिय रूप से शामिल नहीं थे। ...
बीजू पटनायक "बिहार के भी गौरव" थे, क्योंकि 1936 से पहले ओडिशा बिहार का हिस्सा था। नायकों को क्षेत्र, जाति और धर्म तक सीमित रखने के विचार की निंदा करता हूं। ...
Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा मंत्री विजय चौधरी और विधान पार्षद संजय गांधी के द्वारा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंपा गया, जिसे तुरंत स्वीकार कर लिया गया। ...