भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही यात्री है। यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई है। इसके तहत कन्याकुमारी से श्रीनगर की 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा की जानी है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के साथ 118 ऐसे नेताओं का चयन किया है जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पूरी यात्रा में उनके साथ चलेंगे। इन लोगों को ‘भारत यात्री’ नाम दिया गया है। ये सभी हर दिन औसतन 22-23 किमी की दूरी तय करेंगे। कांग्रेस के अनुसार विभिन्न मुद्दों पर जनता से सीधे संवाद करने तथा ‘आर्थिक विषमता’, ‘सामाजिक ध्रुवीकरण’ और ‘राजनीतिक केंद्रीकरण’ के खिलाफ मुहिम छेड़ने के मकसद से ये यात्रा निकाली गई है। Read More
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान केरल के त्रिस्सूर में एक मंदिर के दर्शन करने धोती पहनकर पहुंचे। लोगों ने उनके मंदिर जाने पर पूछा कि जो कभी ब्राह्मणवाद और मनुवाद से आजादी चाहते थे आज वह खुद धार्मिक हो गए। ...
राजस्थान में अशोक गहलोत गुट के विधायकों की बगावत से सोनिया गांधी नाराज बताई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार अब मल्लिकार्जुन खड़गे या दिग्विजय सिंह को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उतारा जा सकता है। ...
अशोक गहलोत ने कहा है कि राहुल गांधी ने उनसे ये साफ कर दिया है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होना चाहिए। गहलोत ने साथ ही कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे, ये तय हो गया है। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, नफरत से भारत के युवाओं को रोज़गार नहीं मिल सकता बल्कि सद्भाव और शांति से ही देश आगे बढ़ सकता है। घृणा, क्रोध और बेरोज़गारी में एक संबंध है। ...
मोदी सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने केरल के अलाप्पुझा ज़िले के थोट्टपल्ली में कहा कि भारत में सबसे अधिक ईंधन की कीमतें है। पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम आदमी का जीवन दूभर होता जा रहा है। ...