भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही यात्री है। यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई है। इसके तहत कन्याकुमारी से श्रीनगर की 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा की जानी है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के साथ 118 ऐसे नेताओं का चयन किया है जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पूरी यात्रा में उनके साथ चलेंगे। इन लोगों को ‘भारत यात्री’ नाम दिया गया है। ये सभी हर दिन औसतन 22-23 किमी की दूरी तय करेंगे। कांग्रेस के अनुसार विभिन्न मुद्दों पर जनता से सीधे संवाद करने तथा ‘आर्थिक विषमता’, ‘सामाजिक ध्रुवीकरण’ और ‘राजनीतिक केंद्रीकरण’ के खिलाफ मुहिम छेड़ने के मकसद से ये यात्रा निकाली गई है। Read More
राहुल गांधी ने पीेफआई के संबंध में कहा कि देश के लिए यह मायने नहीं रखता कि कौन किस समुदाय से आता है और उसकी सोच किस तरह की है। अगर वो राष्ट्र को नुकसान पहुंचाने की मंशा रखते हैं तो कांग्रेस हमेशा उनके खिलाफ खड़ी है। ...
यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया के साथ कुछ दूर तक दौड़ लगायी थी और दिग्विजय सिंह ने यात्रा में शामिल ढोलकियों के साथ थाप पर ‘ठुमके’ लगाए। ...
यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा के तहत कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। पार्टी ने राहुल समेत उन 119 नेताओं को ‘भारत यात्री’ नाम दिया है, जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग 3,570 किलोमीटर की निर्धार ...
सोनिया गांधी का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है। ...