आजम खान समाजवादी पार्टी के नेता हैं। 1980 से ये सक्रिय राजनीति में हैं। 1980 में आजम खान ने रामपुर सीट से जनता पार्टी (सेकुलर) के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत थे। 1996 से लेकर 2002 तक आजम खान राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। आजम खान 9 बार विधायक और 5 बार यूपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आजम खान का जन्म 14 अगस्त 1948 को रामपुर में हुआ था। रामपुर के डिग्री कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। छात्र जीवन से ही वो राजनीति में हैं। Read More
आजम खान पिछले कई दिनों से लोकसभा स्पीकर की चेयर संभाल रहीं महिला सांसद रमा देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भी विवादों में घिरे हुये थे। हालांकि उन्होंने 29 जुलाई को सदन में बीजेपी सांसद रमा देवी से माफी मांग ली थी। ...
आजम खान की माफी के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन सबकी सहमति से चलता है। उन्होंने सांसदों को नसीहत देते हुए कहा कि आगे से किसी भी सदस्य को कुछ बोलना है तो वो चेयर को संबोधित करते हुए बोलेगा। इधर-उधर नहीं देखेगा। ...
जीतन राम मांझी ने आजम खान का बचाव करते हुए कहा कि हमारी प्यारी बहनें अपने भाइयों से मिलती हैं तो एक दूसरे को चूमते हैं, क्या ये सेक्स हुआ? मां बेटे को चूमती है और बेटा मां को चूमता है क्या वह सेक्स है? ...
चिराग पासवान ने कहा, “हमने अपनी पार्टी की तरफ से मांग की है कि आजम खां के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जिस तरह से अमर्यादित भाषा का उन्होंने (आजम खान) इस्तेमाल किया है, मुझे उम्मीद है कि लोकसभा अध्यक्ष उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें ...
लोजपा ने मांग की है कि यदि वह (आजम) माफी नहीं मांगते तो लोकसभाध्यक्ष को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। लोजपा सांसद वीणा देवी ने पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा कि सदन में खां की टिप्पणी की ‘‘अनदेखी नहीं की जा सकती और यह अत्यंत निंदनीय है।’ ...