ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम विश्व में ऑस्ट्रेलिया को प्रतिनिधित्व करती है, जिसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) द्वारा संचालित किया जाता है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सबसे पहली टीम थी, जिन्हें 15 मार्च 1877 में सर्वप्रथम टेस्ट क्रिकेट का दर्जा मिला था और 15 जून 1909 को इन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कि पूर्ण सदस्यता प्राप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया और इंगलैंड ने ही 5 जनवरी 1971 को सबसे पहला वनडे मैच खेला था। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पहला टी20 मैच भी इंग्लैंड के खिलाफ 13 जून 2005 को खेला। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में सबसे सफल टीम है और उसने साल 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 आईसीसी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। Read More
कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में खेलों से जुड़े लगभग सभी टूर्नामेंट स्थगित कर दिए गए हैं। अब टी20 विश्व कप के आयोजन पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं... ...
David Warner: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर ने मजेदार अंदाज में टिकटॉक पर एंट्री की है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ गाना गाते नजर आ रहे हैं ...
ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस से अब तक 6400 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 61 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल इसके चलते टी20 विश्व कप के आयोजन पर भी खतरा मंडराने लगा है। ...
बाएं हाथ के बल्लेबाज वॉर्नर के अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन पर अगर नजर डालें, तो उन्होंने 84 टेस्ट मैचों की 155 पारियों में 7 बार नाबाद रहते हुए 7244 रन बनाए हैं। ...
Justin Langer: ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने खुलासा किया है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की पिछले साल अपनी घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया के हाथों टेस्ट सीरीज में मिली हार उनके कोचिंग करियर का सबसे निराशाजनक पल थी ...