लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

विधानसभा चुनाव 2022

Assembly-election-2022, Latest Marathi News

Read more

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। 

भारत : UP Assembly Elections 2022: मायावती ने 47 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जहूराबाद से शादाब फातिमा को टिकट, यहां देखें लिस्ट

भारत : UP Assembly Elections 2022: बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा को कटघरे में खड़ा किया, कहा-संकीर्ण सोच और मानसिकता को त्याग दें, तभी देश का भला...

भारत : अमित शाह ने सीएम चन्नी पर साधा निशाना , बोले- 'जो प्रधानमंत्री की सुरक्षा न कर सके, वो भला पंजाब क्या संभालेंगे'

भारत : यूपी चुनाव: रामपुर की बेगम बनीं चर्चा का विषय, सुबह भाजपा और शाम को कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार

भारत : Assembly Elections 2022: चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन, 50 फीसदी क्षमता के साथ रैली की मंजूरी

भारत : Assembly Elections 2022: उत्तराखंड की 70, गोवा में 40 और यूपी की 55 सीटों पर थम गया चुनाव प्रचार,  14 फरवरी को मतदान, जानें आंकड़े

भारत : Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू को सुपर सीएम का दिया जाएगा पद.. कांग्रेस नेता के विवादित बयान से पंजाब में फिर छिड़ी नेतृत्व को लेकर बहस

भारत : सीएम धामी के यूनिफॉर्म सिविल कोड वाले बयान पर बोले कपिल सिब्बल- कृपया अपनी पार्टी व खुद को ना करें शर्मिंदा

भारत : उत्तराखंड चुनाव: भाजपा की सरकार बनी तो लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएम पुष्कर सिंह धामी का वादा, देखें वीडियो

भारत : वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के होंगे दूरगामी नतीजे