लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
एशेज टेस्ट सीरीज

एशेज टेस्ट सीरीज

Ashes test series, Latest Hindi News

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली बार एशेज सीरीज साल 1877 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गई थी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 1882 में लंदन के केनिंग्टन ओवल के मैदान पर टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात रन से मात दी। इंग्लिश सरजमीं पर कंगारुओं की यह पहली जीत थी। इस हार के बाद ब्रिटिश अखबर स्पोर्टिंग टाइम्स के पत्रकार शिर्ले ब्रूक्स ने इस खबर को इस हेडिंग से छापा थी कि, 'शोक समाचार, इंग्लिश क्रिकेट को याद करते हुए इतना ही कहना चाहूंगा कि 29 अगस्त 1882 को ओवल ग्राउंड में इसकी मौत हो गई है। इसे चाहने वाले दुख में हैं। इंग्लिश क्रिकेट मर गया, उसके अंतिम संस्कार के बाद ऐश (राख) ऑस्ट्रेलिया भेज दी जाएगी।' इंग्लैंड में क्रिकेट की मौत वाली हेडलाइन से नाम निकला एशेज, जो आज दुनिया में छाया है। जब इस हार के बाद उसी साल इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई और 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया, तब इस जीत को इंग्लैंड में ऐश (राख) वापस लाने के रूप में बताया गया। यहीं से दोनों देशों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को एशेज कहा जाने लगा। घर में मिली हार का बदला इंग्लिश टीम ने इवो ब्लीग की अगुआई में लिया था। क्रिसमस से एक दिन पहले शाम को उन्होंने मेलबर्न के बाहर एक प्रदर्शनी मैच खेला। वहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने के प्रतीक के रूप में एक महिला ग्रुप ने कलश दिया था। इसी जगह वह फ्लोरेंस मर्फी से पहली बार मिले थे, जो 1884 में उनकी पत्नी बनी। दोनों कलश के साथ जल्द ही इंग्लैंड लौट आए। इसके 43 साल बाद ब्लीग की मृत्यु हो गई, लेकिन दुनिया छोड़ने से पहले उन्होंने कलश को मेलबर्न क्रिकेट क्लब को देने की इच्छा जताई थी। उनकी पत्नी फ्लोरेंस ने ऐसा ही किया। इसके बाद से ही इस कलश को एशेज ट्रॉफी के रूप में मान्यता प्रदान की गई। वह कलश एमसीसी के म्यूजियम में रखा गया, उसकी प्रतिकृति को एशेज सीरीज के दौरान ट्रॉफी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
Read More
Ashes 2019, ENG vs AUS, 2nd Test: जोश हेजलवुड ने मेजबान टीम को झकझोरा, चायकाल तक इंग्लैंड- 201/6 - Hindi News | Ashes 2019, England vs Australia, 2nd Test: Josh Hazlewood takes 3 wickets, england- 201/6 | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes 2019, ENG vs AUS, 2nd Test: जोश हेजलवुड ने मेजबान टीम को झकझोरा, चायकाल तक इंग्लैंड- 201/6

Ashes 2019, England vs Australia, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया पिछले सप्ताह एजबेस्टन में पहला टेस्ट मैच 251 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे हैं। ...

Ashes 2019: खिलाड़ियों की जर्सी पर लाल रंग से लिखे गए नंबर, जानिए क्या है वजह? - Hindi News | Ashes 2019, England vs Australia, 2nd Test: england and australia supporting the ruth strauss foundation, by red shirt | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes 2019: खिलाड़ियों की जर्सी पर लाल रंग से लिखे गए नंबर, जानिए क्या है वजह?

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ वर्षा से प्रभावित दूसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बुधवार को बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो पाया था।  ...

इतिहास रचने की दहलीज पर अंपायर अलीम डार, एशेज में की स्टीव बकनर की बराबरी - Hindi News | Aleem Dar joins Steve Bucknor as most capped Test umpire | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :इतिहास रचने की दहलीज पर अंपायर अलीम डार, एशेज में की स्टीव बकनर की बराबरी

डार ने अक्टूबर 2003 में बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच ढाका में खेले गए टेस्ट मैच से टेस्ट अंपायरिंग में पदार्पण किया था। ...

Ashes 2019: बारिश में धुला पहला दिन, जोफ्रा आर्चर को सौंपी गई डेब्यू कैप - Hindi News | Ashes 2019, England vs Australia, 2nd Test: day 1 play has been abandoned | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes 2019: बारिश में धुला पहला दिन, जोफ्रा आर्चर को सौंपी गई डेब्यू कैप

Ashes 2019: इस मुकबाले में टॉस स्थानीय समय के मुताबिक 11 बजे होना था लेकिन लगातार बारिश और गीले मैदान के कारण यह संभव नहीं हो सका... ...

Ashes: मोईन अली ने दूसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद लिया ब्रेक, पिछले 12 महीनों में झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट - Hindi News | England vs Australia: Moeen Ali to take short break From Cricket After Ashes Axe | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes: मोईन अली ने दूसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद लिया ब्रेक, पिछले 12 महीनों में झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट

Moeen Ali: इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर होने के बाद क्रिकेट से छोटी अवधि के लिए ब्रेक लिया है ...

Top News 14th august: अयोध्या विवाद पर आज लगातार छठे दिन सुनवाई, इन बड़ी खबरों पर भी होगी नजर - Hindi News | top 5 news to watch 14th august updates national international sports and business | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :Top News 14th august: अयोध्या विवाद पर आज लगातार छठे दिन सुनवाई, इन बड़ी खबरों पर भी होगी नजर

Top 5 News: अयोध्या विवाद पर सुनवाई के अलावा देश भर में जारी बाढ़ के कहर पर भी आज नजर होगी। बाढ़ से अधिक प्रभावित केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में मरने वालों की संख्या 225 हो चुकी है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में मौसम में सुधार हुआ है जिसके बाद ब ...

दूसरा एशेज टेस्ट मैचः तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन बाहर, स्टार्क, हेजलवुड आस्ट्रेलियाई टीम में - Hindi News | Hazlewood and Starc in the frame for Australia at Lord’s as Pattinson dropped | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :दूसरा एशेज टेस्ट मैचः तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन बाहर, स्टार्क, हेजलवुड आस्ट्रेलियाई टीम में

आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट मैच में लिये तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन को 12 सदस्यीय टीम में नहीं चुना है। मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड दोनों टीम में शामिल हैं और उनकी वापसी हो सकती है। ...

Ashes 2019: इंग्लैंड को दूसरे एशेज टेस्ट में स्टीव स्मिथ के खिलाफ जोफ्रा आर्चर से उम्मीद - Hindi News | Jofra Archer up against Steve Smith in second Test | Latest cricket News at Lokmatnews.in

क्रिकेट :Ashes 2019: इंग्लैंड को दूसरे एशेज टेस्ट में स्टीव स्मिथ के खिलाफ जोफ्रा आर्चर से उम्मीद

इंग्लैंड तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की मौजूदगी में अपने गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव के साथ उतरेगा। ...