अरविंद केजरीवाल दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री भारतीय राजनीतिज्ञ और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं. इनका जन्म 16 अगस्त 1968 में हरियाणा के हिसार शहर में हुआ था. अरविंद केजरीवाल ने 1989 में आईआईटी खड़गपुर में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और साल 1992 में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में नियुक्त होकर दिल्ली में बतौर आयकर आयुक्त कार्यालय में काम करना शुरू किया। अरविंद केजरीवाल को भारत में सूचना अधिकार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध नागरिकों को सशक्त बनाने की पहल करने के लिए साल 2006 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. Read More
केजरीवाल ने लोगों से पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सब छुट्टी लेकर यहां आओ और इनका साथ दो। ये पहलवान अपने लिए नहीं लड़ रहे ये देश के लिए लड़ रहे हैं। ...
दिल्ली में सीएम केजरीवाल के आवास के नवीकरण में खर्च हुए रुपये को लेकर बीजेपी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। मीडिया में खबर दिखाए जाने के बाद उपराज्यपाल ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। ...
पंजाब में भगवंत मान सरकार राज्य के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की तैयारी में भी है। इसके लिए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और मुख्य सचिव के नेतृत्व में दो कमेटी का गठन किया गया है। ...
आप नेता राघव चड्ढा ने लोकमत के कार्यक्रम में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर अरविंद केजरीवाल को खत्म करने की साजिश कर रही है। ...
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का महल उस समय रेनोवेट हो रहा था जब दिल्ली में कोरोना से हाहाकार मचा था। केजरीवाल मरीजों को बेड नहीं दे पा रहे थे क्योंकि वो अपने महल के रेनोवेशन में व्यस्त थे। ...
आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह ने बुधवार को केजरीवाल के बंगले पर हुए विवाद को संबोधित करते हुए कहा कि 80 साल पुराने घर में तीन घटनाएं हुई हैं और उसके बाद पीडब्ल्यूडी ने घर को फिर से बनाने की सिफारिश की। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के 'सौंदर्यीकरण' पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च होने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा ने इसे लेकर केजरीवाल से इस्तीफा मांगा है। वहीं 'आप' की ओर से भी पलटवार किया गया है। ...
नई रिपोर्ट को "ऑपरेशन शीशमहल" करार दिया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि करदाताओं के 44.78 करोड़ रुपये सीएम के आधिकारिक बंगले के नवीनीकरण पर खर्च किए गए, जो आम आदमी पार्टी की मितव्ययिता वार्ता पर सवाल उठाते हैं। ...