अमिताभ बच्चन बॉलीवुड फिल्मों के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेता हैं। चार दशकों से ज्यादा का वक्त बिता चुके अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों से ‘एंग्री यंग मैन’ की उपाधि प्राप्त है। उन्हें लोग ‘सदी के महानायक’ के तौर पर भी जानते हैं और प्यार से बिगबी, शहंशाह भी कहते हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर उन्हें 3 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा 14 बार उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। फिल्मों के साथ साथ वे गायक, निर्माता और टीवी प्रिजेंटर भी रहे हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण सम्मान से भी नवाजा है। अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता हरिवंशराय बच्चन जाने-माने कवि हैं। अमिताभ बच्चन की पत्नी का नाम जया बच्चन और बेटे का नाम अभिषेक बच्चन है। अभिताभ बच्चन फिलहाल 102 नॉट आउट फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। Read More
अभिनेता अमिताभ और अभिषेक बच्चन को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी शनिवार को दी। इसके बाद रणबीर कपूर, नीतू कपूर और निर्देशक करण जौहर को भी कोरोना होने की अफवाह उड़ी। ...
मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण की कुल संख्या 90 हजार से अधिक हो गई है। बृहन्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। निगम के अनुसार शहर में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 90,149 हो गई है। ...
बीते साल अक्टूबर में अमिताभ बच्चन को नानावती अस्पताल में नियमित जांच के लिए भर्ती करवाया गया था। बच्चन 11 अक्टूबर को 77 वर्ष के हुए थे। बच्चन का स्वास्थ्य वर्षों से चिंता का सबब बना रहा है। ...
अमिताभ बच्चन के कई फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने पिता और मशहूर लेखक हरिवंश राय बच्चन को याद करने की वजह से चर्चा में थे। ...
फिल्म को इस साल थिएटर में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। इस फिल्म को कोई भी फ्री में देख सकता है। इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के सबस्क्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी। ...
amitabh bachchan Heart Touching Posts On Guru Purnima: महानायक अमिताभ बच्चन ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता की याद में एक कविता भी लिखी। ...