अक्षय कुमार भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। वे 100 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें खिलाड़ी, मोहरा, सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी फिल्मों के चलते एक्शन हीरो बताया गया। लेकिन उन्होंने ये दिल्लगी, धड़कन, हमको दीवाना कर गए जैसी फिल्मों से रोमांटिक हीरो की भी छवि बनाई। साल 2002 में उन्हें अपना पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ खलनायक फ़िल्म अजनबी लेकिन मिला। इसके बाद उन्होंने हेरा फेरी, भूल-भुलैया, गरम मसाला, हे-बेबी जैसी फिल्मों से कॉमेडी में जगह बनाई। लेकिन उनका सफर यहां और आगे बढ़ा बेबी, हॉलीडे, एयरलिफ्ट से गोल्ड तक के सफर में देश को समर्पित फिल्में बनाने की पदवी भी हासिल कर ली है। उन्हें फिल्म रुस्तम के लिए नेशनल अवार्ड दिया गया। उनकी शादी सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से हुई है। फिल्मों आने से पहले वे मार्शल आर्ट्स सीख चुके हैं। इस दौरान उन्होंने रसोइया की नौकरी भी की है। मार्शल आर्ट के ही एक छात्र के द्वारा दिए गए मॉडलिंग असाइनमेंट के रास्ते वह फिल्मों में आए। Read More
तमिल अभिनेता रजनीकांत और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के बाद डिस्कवरी ने 'इनटू द वाइल्ड विथ बेयर ग्रिल्स' के एक आगामी एपिसोड के लिए अजय देवगन को लिया है। ...
अक्षय कुमार ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी का शोक संदेश डाला और उसमें कैप्शन लिखा कि मां के निधन पर शोक संदेश से विनम्र सभी का धन्यवाद मेरे और मेरे दिवंगत माता-पिता के लिए समय निकालने और गर्मजोशी की भावनाओं को व्यक्त करने क ...
अक्षय कुमार ने गुरुवार को अपने 54वें जन्मदिन पर कहा कि उनकी मां जरूर उनके लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी। अक्षय ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें मां द्वारा प्यार दुलार मिल रहा है। ...
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार निर्देशक मुदस्सर अजीज की कॉमेडी वेंचर 2XL में सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई दे सकते हैं। ...
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का आज सुबह निधन हो गया है। बुधवार 8 सिंतबर की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार ने इस बात कि जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी है। ...