अक्षय कुमार भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। वे 100 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें खिलाड़ी, मोहरा, सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी फिल्मों के चलते एक्शन हीरो बताया गया। लेकिन उन्होंने ये दिल्लगी, धड़कन, हमको दीवाना कर गए जैसी फिल्मों से रोमांटिक हीरो की भी छवि बनाई। साल 2002 में उन्हें अपना पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ खलनायक फ़िल्म अजनबी लेकिन मिला। इसके बाद उन्होंने हेरा फेरी, भूल-भुलैया, गरम मसाला, हे-बेबी जैसी फिल्मों से कॉमेडी में जगह बनाई। लेकिन उनका सफर यहां और आगे बढ़ा बेबी, हॉलीडे, एयरलिफ्ट से गोल्ड तक के सफर में देश को समर्पित फिल्में बनाने की पदवी भी हासिल कर ली है। उन्हें फिल्म रुस्तम के लिए नेशनल अवार्ड दिया गया। उनकी शादी सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से हुई है। फिल्मों आने से पहले वे मार्शल आर्ट्स सीख चुके हैं। इस दौरान उन्होंने रसोइया की नौकरी भी की है। मार्शल आर्ट के ही एक छात्र के द्वारा दिए गए मॉडलिंग असाइनमेंट के रास्ते वह फिल्मों में आए। Read More
रविवार को कपिल शर्मा शो में फराह खान ने बताया कि गाने को लेकर रवीना ने उन्हें फोन किया था। रवीना ने उन्हें गाने के साथ छेड़छाड़ नहीं करने की हिदायत दी थी... ...
प्रदेश के राजपूत और गुर्जर समाज ने पृथ्वीराज को अपने-अपने समाज का सम्राट होने का दावा करते हुए फिल्म पर ऐतराज जताया है। और कहा है कि अगर हमारे सम्राट के इतिहास से छेड़छाड़ की गई तो अंजाम बुरा होगा। ...
वहीं, फिल्म 'शेरशाह' इस सूची में दूसरे नंबर पर रही, जो कि करगिल के नायक रहे कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है। कैप्टन बत्रा की भूमिका सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाई थी और इसका निर्देशन विष्णुवर्धन ने किया था। ...
ट्विटर द्वारा जारी सूची में सोनू सूद नंबर 1 पर मौजूद हैं वहीं अक्षय कुमार दूसरे नंबर पर हैं। बात करें अभिनेत्रियों की तो इसमें आलिया भट्ट ने बाजी मारी है। ...
अक्षय कुमार ने शहीदों को याद करते हुए ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी। अभिनेता ने ट्वीट में लिखा- “भयानक मुंबई हमले को 13 साल हो चुके हैं। उन सभी को याद करते हुए जिन्होंने अपनी जान और अपनों को खोया। उन सभी बहादुरों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि... ...