सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। रिया चक्रवर्ती ईडी दफ्तर पहुंच गई हैं। ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला 15 करोड़ रुपये के लेनदेन से संबंधित है और कथित तौर पर यह सुशांत सिंह की 'आत्महत्या' से संबंधित है। जिसे लेकर ईडी रिया ...
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि किसी से उलझने से पहले लोगों को परिणामों के बारे में सोचना चाहिए। ...
ईडी ने रिया चक्रवर्ती से कुछ अहम सवाल किए हैं। रिया से पूछा गया कि आपका कमाई का जरिया गया है और आपके सुशांत सिंह राजपूत के साथ फाइनेंशियल लिंक कैसे थे। ...
सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच करने मुंबई गए बिहार के IPS अधिकारी विनय तिवारी को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने क्वारंटीन से छूट दे दी है। ऐसे में अब वो पटना वापस जा रहे हैं। ...
अब रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स भी सामने आ चुकी है, जिसमें खुलासा हुआ है कि उन्होंने 8 से 14 जून के बीच में महेश भट्ट, सुशांत के पिता केके सिंह और उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से भी बातचीत की थी। ...