जब टीवी स्क्रीन पर पहली बार नजर आए थे सुशांत सिंह राजपूत, फैंस की डिमांड के बाद एकता कपूर ने शेयर किया वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Published: August 7, 2020 05:17 PM2020-08-07T17:17:21+5:302020-08-07T17:17:21+5:30

फैंस की भारी डिमांड के बाद एकता कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत की वो वीडियो शेयर की है, जिसमें वो पहली बार टीवी पर नजर आए थे।

Ekta Kapoor Shares Sushant Singh Rajput’s First Scene Ever On TV | जब टीवी स्क्रीन पर पहली बार नजर आए थे सुशांत सिंह राजपूत, फैंस की डिमांड के बाद एकता कपूर ने शेयर किया वीडियो

जब टीवी स्क्रीन पर पहली बार नजर आए थे सुशांत सिंह राजपूत, फैंस की डिमांड के बाद एकता कपूर ने शेयर किया वीडियो

Highlightsएकता कपूर द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो रही हैफैंस इस वीडियो को देखकर काफी भावुक हो गए हैं

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने पूरे होने वाले हैं। हालांकि, फैंस अभी भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि उनका पसंदीदा अभिनेता इस दुनिया में नहीं है। मालूम हो, सुशांत सुसाइड केस की जांच जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर लगातार दिवंगत अभिनेता के पुराने वीडियो और तस्वीरें जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं।

इसी क्रम में फैंस ने टीवी क्वीन एकता कपूर से सुशांत की वो वीडियो जारी करने का अनुरोध किया था, जिसमें वो पहली बार टीवी पर दिखाई दिए थे। बता दें, सुशांत ने एकता के मशहूर टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। इस शो में उन्हें सेकंड लीड का किरदार मिला था। वो एकता कपूर ही थीं, जिन्होंने सुशांत को उनका पहला ब्रेक दिया था। एकता के साथ सुशांत एक खास बांड शेयर करते थे। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

वहीं, इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा, 'बहुत से लोग मुझसे सुशांत के पहले सीन के बारे में पूछ रहे थे।।तो यह वह पहला सीन है जो हमने सुशांत के साथ शूट किया था। यह सुशांत का टीवी पर पहला सीन था जोकि टीवी शो 'किस देश में है मेरा दिल' के लिए शूट किया गया था। सुशांत शो में सेकंड लीड थे, लेकिन हम जानते थे कि सुशांत और भी अच्छी और बड़ी चीजों के लिए बने हैं। उन्होंने वह साबित भी कर दिखाया। इस चमकती और खूबसूरत आत्मा को बहुत सारा प्यार। मैं सुशांत के लिए शांति की प्रार्थना करती हूं।'

एकता कपूर द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस वीडियो को देखकर काफी भावुक हो गए हैं। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। आपको बताते चलें कि बिहार पुलिस ने सुशांत के पिता की शिकायत पर उनकी कथित प्रेमिका रिया चक्रवर्ती और उनके परिजन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, धोखाधड़ी और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया था।

Web Title: Ekta Kapoor Shares Sushant Singh Rajput’s First Scene Ever On TV

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे