लाइव न्यूज़ :

विवादों में घिरे रहने वाले टेनिस स्टार निक किर्गियोस ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे सलाम

By भाषा | Updated: April 12, 2020 15:44 IST

Open in App

ऑस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस ने अपना वादा पूरा करते हुए कोविड-19 महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों के दौरान भूख से परेशान लोगों को खाना और अन्य जरूरी सामान मुहैया कराया।

टेनिस कोर्ट पर विवादों के कारण सुर्खियां बटोरने वाले किर्गियोस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में फोटो साझा किया जिसमें वितरित करने के लिये तैयार सामान दिख रहा है।

इस तस्वीर के साथ उन्होंने कहा कि वह निजी तौर पर जरूरतमंदों को सामान पहुंचाएंगे। कोविड-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में लागू प्रतिबंधों से औद्योगिक इकाइयां बंद है जिससे बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गये हैं। देश भर में कल्याणकारी भुगतान के लिए बड़ी संख्या में लोग कतार में लगे है जिसे देख कर स्थिति महामंदी जैसा लग रही है।

विश्व रैंकिंग में 40वें स्थान पर काबिज 24 साल के किर्गियोस ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘‘कृपया भूखे पेट ना सोयें। मुझे निजी संदेश भेजने में डर या शर्मिंदगी महसूस ना करें। मेरे पास जो कुछ भी है उसे साझा करने में मुझे खुशी होगी’’ उन्होंने कहा, ‘‘ चाहे वह नूडल्स का डब्बा हो, ब्रेड हो या दूध। मैं बिना कोई सवाल किये आपके दरवाजे पर इसे छोड़ जाऊंगा।’’

किर्गियोस इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग के समय भी पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आये थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!