लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: इस इंडियन टेनिस प्लेयर ने दूसरे दौर में बनाई जगह, नडाल से भिड़ेंगे सिलिच

By IANS | Updated: January 22, 2018 12:36 IST

दूसरे दौर में इस जोड़ी का सामना अमेरिका की वानिया किंग और क्रोएशिया के फ्रांको स्कूगोर की जोड़ी से होगा।

Open in App

भारत के पुरुष टेनिस खिलाड़ी रोहन्न बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार हंगरी की टिमए बाबोस ने रविवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के दूसरे दौर में जगह बना ली है। रॉड लेवर एरेना में खेले गए पहले दौर के मैच में बोपन्ना और बाबोस की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की ऐलेना पेरेज और एंड्रयू व्हाइटग्टोन की जोड़ी को मात देते हुए दूसरे दौर में कदम रखा। 

बोपन्ना-बाबोस की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को 6-2, 6-4 से मात दी। यह मैच सिर्फ 53 मिनट तक चला। दूसरे दौर में इस जोड़ी का सामना अमेरिका की वानिया किंग और क्रोएशिया के फ्रांको स्कूगोर की जोड़ी से होगा।

क्वार्टर फाइनल में नडाल से भिड़ेंगे सिलिक

क्रोएशिया के टेनिस खिलाड़ी मारिन सिलिच का मुकाबला साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में वर्ल्ड नम्बर-1 राफेल नडाल से होगा। पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में रविवार को नम्बर-6 सिलिच ने स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्टा को मात दी। 

स्पेन के राफेल नडाल ने एक अन्य मैच में अर्जेटीना के डिएगो श्वाट्र्जमैन को मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। सिलिकि ने तीन घंटे और 27 मिनट तक चले मैराथन मैच में बुस्टा 6-7 (7-2), 6-3, 7-6 (7), 7-6 (7-3) से मात दी।

नडाल ने चौथे दौर में वर्ल्ड नम्बर-26 डिएगो को तीन घंटे और 51 मिनट तक चले लंबे मैराथन और संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-3, 6-7 (7-4), 6-3, 6-3 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई। 

इसके अलावा, एक अन्य मैच में वर्ल्ड नम्बर-49 एडमंड ने इटली के टेनिस खिलाड़ी सेप्पी को दो घंटे और 27 मिनट के भीतर 6-7 (4-7), 7-5, 6-2, 6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में कदम रख लिया है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन : दिमित्रोव क्वार्टर फाइनल में

टूर्नामेंट में तीसरी सीड खिलाड़ी बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के निक किर्जियोस को मात देकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दिमित्रोव ने इस मैराथन मुकाबले में 17वीं सीड किर्जियोस को 7-6(7-3), 7-6 (7-4), 4-6, 7-6(7-4) से मात दी। यह मैच तीन घंटे 26 मिनट तक चला। 

क्वार्टर फाइनल में दिमित्रोव का सामना ब्रिटेन के काइल एडमंड से होगा जिन्होंने इटली के आंद्रेस सेप्पी को दो घंटे और 27 मिनट के भीतर 6-7 (4-7), 7-5, 6-2, 6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनरोहन बोपन्नाराफेल नडाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!