लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ओपन में लागू हुआ नया नियम, दिग्गज खिलाड़ियों ने कही ये बात...

By भाषा | Updated: January 6, 2019 18:51 IST

इस नियम के बाद अब चारों ग्रैंडस्लैम में अलग-अलग नियम हैं। फ्रेंच ओपन में अब भी निर्णायक सेट में टाईब्रेक का इस्तेमाल नहीं होता। फेडरर से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को मैराथन सेट की कमी खलेगी।

Open in App

स्टार खिलाड़ियों रोजर फेडरर और एंजेलिक कर्बर ने आस्ट्रेलिया ओपन के निर्णायक सेट में नए टाईब्रेक नियमों का सतर्कता के साथ स्वागत किया है। साल का पहला ग्रैंडस्लैम 14 जनवरी से शुरू होगा और इसमें अंतिम सेट में 6-6 से स्कोर बराबर होने के बाद पहली बार पारंपरिक पूर्ण सेट की जगह विस्तृत टाईब्रेक खेल जाएगा। निर्णायक टाईब्रेक को जीतने के लिए खिलाड़ी को पहले 10 अंक तक पहुंचना होगा और इस दौरान कम से कम दो अंक का अंतर होना चाहिए।

इस नियम के बाद अब चारों ग्रैंडस्लैम में अलग-अलग नियम हैं। फ्रेंच ओपन में अब भी निर्णायक सेट में टाईब्रेक का इस्तेमाल नहीं होता। फेडरर से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को मैराथन सेट की कमी खलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पांचवें सेट में 70-68 के स्कोर की कमी खलेगी, यह निराशाजनक है।’’ वह 2010 विंबलडन में जान इसनर और निकोलस माहुत के बीच मैराथन अंतिम सेट के संदर्भ में बोल रहे थे। फेडरर ने कहा, ‘‘मुझे किसी भी प्रारूप से कोई परेशानी नहीं है।’’ अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए जानी जाने वाली कर्बर ने कहा, ‘‘मुझे शारीरिक रूप से कड़े मैच पसंद हैं और अगर आप आस्ट्रेलिया आ रहे हो तो आपको काफी फिट होने की जरूरत है।’’ 

अन्य ग्रैंडस्लैम में विंबलडन में 2019 से निर्णायक सेट में 12-12 के स्कोर पर टाईब्रेक का इस्तेमाल होगा जबकि अमेरिकी ओपन में 6-6 के स्कोर पर पारंपरिक टाईब्रेक होगा। फ्रेंच ओपन में अंतिम सेट में टाईब्रेक का इस्तेमाल नहीं होता।

टॅग्स :टेनिसरोजर फेडररऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!