लाइव न्यूज़ :

Australian Open 2020: निक किर्गियोस कड़े मुकाबले में जीते, फिर मौसम का खलल

By भाषा | Updated: January 23, 2020 18:41 IST

जंगलों में लगी आग के पीड़ितों की मदद के लिए धनराशि जुटाने के प्रयास में अहम भूमिका निभाने के कारण लोकप्रिय हुए किर्गियोस ने चार सेट में 6-2, 6-4, 4-6, 7-5 से जीत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देकिर्गियोस ने कड़े मुकाबले में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ओपन के पुरुष एकल के तीसरे दौर में जगह बनाई।स्थानीय स्टार खिलाड़ी निक किर्गियोस ने चार सेट में फ्रांस के जाइल्स सिमोन को हराया।

स्थानीय स्टार खिलाड़ी निक किर्गियोस ने कड़े मुकाबले में जीत के साथ गुरुवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ओपन के पुरुष एकल के तीसरे दौर में जगह बनाई, लेकिन टूर्नामेंट में प्रदूषित वर्षा के रूप में नई चुनौती आई, जिससे कोर्ट कीचड़ के कारण खेलने योग्य नहीं रहे। सफाई के दौर और विलंब के एक दिन बाद ऑस्ट्रेलिया के किर्गियोस ने चार सेट में फ्रांस के जाइल्स सिमोन को हराया जबकि महिला एकल में विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप ने ब्रिटेन की हैरियर डार्ट को हराया।

जंगलों में लगी आग के पीड़ितों की मदद के लिए धनराशि जुटाने के प्रयास में अहम भूमिका निभाने के कारण लोकप्रिय हुए किर्गियोस ने चार सेट में 6-2, 6-4, 4-6, 7-5 से जीत दर्ज की। इस जीत ने किर्गियोस ने चौथे दौर में रफेल नडाल के साथ संभावित मुकाबले की ओर कदम बढ़ाए।

इस साल टूर्नामेंट को जंगलों की आग के कारण फैले धुएं और राख, तेज बारिश और तेज हवाओं का सामना करना पड़ा है। इससे पहले धूल-मिट्टी वाली बारिश के कारण मेलबर्न पार्क के कोर्ट पर कीचड़ की परत जम गई जिसे साफ करने में कई घंटे लग गए और कई बाहरी कोर्ट उपयोग में नहीं लाए जा सके।

खेल दोबारा शुरू होने पर जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फार्म में वापसी का संकेत देते हुए इगोर गेरासिमोव को 7-6 (7/5), 6-4, 7-5 से हराया। पांचवें वरीय डोमिनिक थिएम को हालांकि आस्ट्रेलिया के 140वें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स बोल्ट के खिलाफ पांच सेट तक जूझना पड़ा।

थिएम ने हालांकि धैर्य बरकरार रखते हुए 6-2, 5-7, 6-7 (5/7), 6-1, 6-2 से जीत दर्ज की। महिला एकल में हालेप ने डार्ट को 6-2, 6-4 से हराया जबकि बेलिंडा बेनसिच ने पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको को शिकस्त दी जो इस महीने अपने पिता के निधन के बावजूद टूर्नामेंट में खेल रही थी। दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता गारबाइन मुगुरुजा ने स्थानीय खिलाड़ी अजला टोमलानोविच को 6-3, 3-6, 6-3 से हराया।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!