लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: 15 साल की उम्र में किया कमाल, तीसरे दौर में पहुंच गई ये खिलाड़ी

By विनीत कुमार | Updated: January 17, 2018 17:42 IST

मार्टा ने पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में लड़कियों के वर्ग का खिताब जीता था।

Open in App

यूक्रेन की मार्टा कोस्टयुक 1997 के बाद किसी ग्रैंडस्लैम के तीसरे दौर में पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं। यही नहीं, मार्टा 1996 के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी सबसे कम उम्र में तीसरे दौर में पहुंचने वाली खिलाड़ी बनी हैं। मार्टा ने ऑस्ट्रेलिया की ओलिविया रोगोवोस्को को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में जगह बनाई है। विश्व की 521वीं रैंकिंग वाली मार्टा ने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी को सीधे सेटो में 6-3, 7-5 से हराया। 

मार्टा अब तीसरे दौर में चौथी वरीय एलीना स्वितोलिना से खेलेंगी। मार्टा से पहले 1997 में क्रोएशिया की मिरजाना ल्यूसिक-बारोनी यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंची थीं। वहीं, ऑस्ट्रेलियन ओपन में मार्टा से पहले 1996 में मार्टिना हिंगिस ने सबसे कम उम्र में जगह बनाई थी।  बता दें कि मार्टा ने पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में लड़कियों के वर्ग का खिताब जीता था। तीसरे दौर में पहुंचने के बाद मार्टा ने कहा, 'मैं लकी हूं कि मुझे पिछले साल यहां खेलने का मौका मिला और इसलिए मुझे थोड़ा बहुत पता था कि बड़े कोर्ट पर कैसे खेला जाए।' 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!