लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई ओपन: भारत के रामकुमार और अंकिता की जीत से शुरुआत, करमन पहले दौर में बाहर

By भाषा | Updated: January 8, 2019 13:18 IST

भारत के रामकुमार और अंकिता रैना ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वालिफायर्स में सीधे सेटों में जीत दर्ज करके अच्छी शुरुआत की, लेकिन करमन पहले दौर में बाहर हो गयी।

Open in App

मेलबर्न, आठ जनवरी। भारत के रामकुमार रामनाथन और अंकिता रैना ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वालिफायर्स में मंगलवार को सीधे सेटों में जीत दर्ज करके अच्छी शुरुआत की, लेकिन करमन कौर थांडी पहले दौर में बाहर हो गयी। 

रामकुमार ने पुरुषों के एकल के पहले दौर में स्पेन के सर्जियो गुइटिरेज फेरोल को 6-3, 6-2 से हराया।

उन्होंने बाद में कहा, ‘‘यह बेहद करीबी मैच था। हमने मेरी सर्विस पर 2-2 के स्कोर पर लंबा गेम खेला। मैं सर्विस बचाने में सफल रहा। उसने भी अपनी सर्विस बचायी लेकिन इसके बाद मैंने उसकी सर्विस तोड़ दी। इसके अलावा महत्वपूर्ण अवसरों पर मेरी सर्विस अच्छी रही।’’ 

प्रज्नेश गुणेश्वरन बुधवार को क्रोएशिया के विक्टर गालोविच के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। 

तीसरी बार ग्रैंडस्लैम क्वालीफायर्स में भाग ले रही अंकिता ने फ्रांस की मार्टिले गार्जेस को 6-2, 6-2 से पराजित किया। उनका अगला मुकाबला स्पेन की पाउला बादोसा गिबर्ट से होगा। 

पहली बार ग्रैंडस्लैम क्वालीफायर्स में भाग ले रही करमन विश्व में 115वें नंबर की खिलाड़ी और 16वीं वरीयता प्राप्त जेनिफर ब्राडी से 0-6, 5-7 से हार गयी।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!