लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: दूसरे दौर में पहुंचे लिएंडर पेस और रजा

By IANS | Updated: January 18, 2018 13:00 IST

लिएंडर पेस और पूरव रजा की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

Open in App

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और हमवतन पूरव रजा की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर में पेस-रजा की जोड़ी ने एन. बासिलाशविलि और ए. हैदर-मॉरेर की जोड़ी को मात दी। 

पेस-रजा ने गुरुवार को खेले गए इस मैच में बासिलाशविलि और मॉरेर की यूरोपीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया। दूसरे दौर में भारतीय जोड़ी का सामना ब्रिटेन के जे. मरे और ब्राजील बी. सोआरेस की जोड़ी से होगा। मरे और सोआरेस ने पहले दौर में अमेरिकी जोड़ी डी. यंग और एफ. टियाफोए को मात दी थी। 

तीसरे दौर में पहुंचे दिमित्रोव, नडाल

वर्ल्ड नम्बर-1 टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही टूर्नामेंट के तीसरे सीड ग्रिगोर दिमित्रोव ने भी तीसरे दौर में कदम रखा है। नडाल ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में अर्जेटीना के लियोनाडरे मायेर को मात दी। स्पेन के 31 वर्षीय खिलाड़ी नडाल ने वर्ल्ड नम्बर-52 मायेर को दो घंटे 38 मिनट तक चले मैच में 6-3, 6-4, 7-6 (7-4) से हराकर तीसरे दौर में कदम रखा। 

बुल्गारिया के दिमित्रोव दूसरे दौर में उलटफेर का शिकार होने से बचे। उन्होंने अमेरिकी क्वालीफायर मेकेंजी मेक्डोनल्ड को मात दी। वर्ल्ड नम्बर-3 दिमित्रोव ने तीन घंटे और 25 मिनट तक चले मैराथन मैच में 4-6, 6-2, 6-4, 0-6, 8-6 से जीत हासिल की। क्रोएशिया के मारिन सिलिक ने भी तीसरे दौर में कदम रख लिया है। वर्ल्ड नम्बर-6 सिलिक ने पुर्तगाल के जोआओ सोउसा को सीधे सेटों में 6-1, 7-5, 6-2 से मात दी।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनलीएंडर पेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!