लाइव न्यूज़ :

Australian Open final 2019: हर्बर्ट-माहुत की जोड़ी ने मेंस डबल्स का खिताब किया अपने नाम

By भाषा | Updated: January 27, 2019 12:55 IST

इस जीत के साथ हर्बर्ट और माहुत की जोड़ी चारों मेजर टूर्नामेंट में युगल खिताब जीतने वाली सिर्फ आठवीं जोड़ी बनी। हर्बर्ट ने कहा, ‘‘निकोलस, हमने एक साथ अपना पहला टूर्नामेंट 2015 में यहां खेला था और हम फाइनल में पहुंचे थे।

Open in App

पियरे ह्यूज हर्बर्ट और निकोलस माहुत की पांचवीं वरीय जोड़ी ने 27 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया ओपन में पुरुष युगल ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया। फाइनल में इस जोड़ी ने हेनरी कोंटिनेन और जॉन पीयर्स को सीधे सेटों में मात दी। हर्बर्ट और माहुत की फ्रांस की जोड़ी ने फिनलैंड के कोंटिनेन और ऑस्ट्रेलिया के पीयर्स की 12वीं वरीय जोड़ी को 6-4, 7-6 से हराया।

इस जीत के साथ हर्बर्ट और माहुत की जोड़ी चारों मेजर टूर्नामेंट में युगल खिताब जीतने वाली सिर्फ आठवीं जोड़ी बनी। हर्बर्ट ने कहा, ‘‘निकोलस, हमने एक साथ अपना पहला टूर्नामेंट 2015 में यहां खेला था और हम फाइनल में पहुंचे थे। अब हमने सभी ग्रैंडस्लैम जीत लिए हैं। यह मजेदार है।’’ 

माइकल लोड्रा और फेब्रिस सांतोरो के बाद हर्बर्ट और माहुत ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीतने वाली दूसरी फ्रांसीसी जोड़ी है। लोड्रा और सांतोरो ने 2003 और 2004 में लगातार दो साल यहां खिताब जीता था।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनऑस्ट्रेलियाटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!