लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: सातवें खिताब की तलाश में फेडरर-जोकोविच, फाइनल से पहले नहीं होगी एकदूसरे से भिड़ंत

By भाषा | Updated: January 10, 2019 18:42 IST

Australian Open 2019: 15 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच की भिड़ंत फाइनल से पहले नहीं होगी

Open in App

मेलबर्न, 10 जनवरी: विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच रिकॉर्ड सातवें ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब की शुरुआत क्वॉलिफायर के खिलाफ करेंगे जबकि रोजर फेडरर विश्व के 99वें नंबर के खिलाड़ी डेनिस इस्तोमिन से भिड़ेंगे। साल के इस पहले ग्रैंड स्लैम के ड्रॉ ने ये सुनिश्चित कर दिया है कि फाइनल से पहले फेडररर और जोकोविच की आपस में भिड़ंत नहीं होगी।

सर्बियाई जोकोविच ने पिछले साल विंबलडन और यूएस ओपन के खिताब जीते और फिर से दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने। वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले मैच में क्वॉलिफायर से भिड़ेंगे और दूसरे दौर में उनका सामना फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा से होगा। 

तीसरी वरीयता प्राप्त फेडरर मेलबर्न में सातवें खिताब के लिये कोर्ट पर उतरेंगे। गुरुवार को डाले गये ड्रॉ के अनुसार वह इस्तोमिन के खिलाफ शुरुआत करेंगे और सेमीफाइनल में उनका सामना राफेल नडाल से हो सकता है। 

दूसरी वरीयता प्राप्त नडाल ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ के खिलाफ पहला मैच खेलेंगे। चौथे वरीय अलेक्सांद्र ज्वरेव का सामना स्लोवेनिया एलाइज बेडेने से होगा जबकि पिछले साल के उप विजेता मारिन सिलिच ऑस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टोमिच से भिड़ेंगे। 

ऑस्ट्रेलिया के गैरवरीय निक किर्गीयोस का सामना कनाडा के मिलोस राओनिच से होगा जबकि स्टैन वावरिंका को अर्नेस्ट गुलबिस से भिड़ना पड़ेगा।  तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन एंडी मरे को पहले दौर में 22वें वरीय राबर्टो बतिस्ता आगुट का सामना करना होगा। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनरोजर फेडररनोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!