लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: रोजर फेडरर और वोज्नियाकी तीसरे दौर में, एंडरसन हुए उलटफेर का शिकार

By भाषा | Updated: January 16, 2019 13:46 IST

पांचवीं रैंकिंग वाले दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो ने 4-6, 6-4, 6-4, 7-5 से शिकस्त दी।

Open in App

मेलबर्न: गत चैम्पियन रोजर फेडरर और कैरोलिन वोज्नियाकी ने अपने-अपने मुकाबले अलग-अलग अंदाज में जीतकर आस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। फेडरर ने लगातार 20वें साल तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया लेकिन ब्रिटेन के डान इवांस के खिलाफ मुकाबला 7-6, 7-6, 6-3 से जीतने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी ।

बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन फेडरर यहां रिकॉर्ड सातवां और लगातार तीसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरे हैं। उन्होंने पहले दौर में डेनिस इस्तोमिन को हराया लेकिन दूसरे दौर में उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दो घंटे 35 मिनट तक चला मुकाबला जीतने के बाद उन्होंने कहा , 'मैं शुरूआत से दबाव बना लेता तो हालात कुछ और होते।' 

अब फेडरर का सामना फ्रांस के गाएल मोंफिल्स या अमेरिका के टेलर फ्रिट्स से होगा। वहीं पांचवीं रैंकिंग वाले दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो ने 4-6, 6-4, 6-4, 7-5 से शिकस्त दी। अब दुनिया के 39वें नंबर के इस खिलाड़ी का सामना इटली के आंद्रियास सेप्पी से होगा। 

छठी वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने अमेरिका के मैकेंजी डोनाल्ड को पांच सेटों में हराया जो अब स्पेन के फर्नांडो वर्डास्को से खेलेंगे। यूनान के स्टीफानोस टी भी सर्बिया के विक्टर ट्रोइकी को हराकर अगले दौर में पहुंच गए। 

महिला वर्ग में वोज्नियाकी ने स्वीडन की जोहाना लारसन को 6-1, 6-3 से मात दी। अमेरिका की स्लोएने स्टीफेंस ने हंगरी की टिमिया बाबोस को 6-3, 6-1 से हराया।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनरोजर फेडरर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!