टीवी कलाकार विभु राघवे का कैंसर लास्ट स्टेज पर पहुंचा, अभिनेत्री सौम्या टंडन ने लोगों से मांगी मदद, बीमारी का जिक्र कर रो पड़े अभिनेता
By अनिल शर्मा | Published: April 12, 2022 09:47 AM2022-04-12T09:47:36+5:302022-04-12T10:04:35+5:30
अभिनेत्रीसौम्या चंडन ने विभु के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीर पोस्ट साझा की है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने मदद को लेकर अपील भी की है।
मुंबईः भाबीजी घर पर हैं की अभिनेत्री सौम्या टंडन ने अपने दोस्त अभिनेता विभु राघवे को हुए कैंसर की जानकारी देते हुए उनके लिए मदद की अपील की है। सौम्या ने सोशल मीडिया मंच से अपने प्रशंसकों और टीवी कलाकारों से विभु की आर्थिक मदद के लिए आगे आने को कहा है।
सौम्या चंडन ने विभु के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीर पोस्ट साझा की है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने मदद को लेकर अपील भी की है। अभिनेत्री ने बताया कि विभु को कोलन कैंसर है और यह लास्ट स्टेज पर है। बीते फरवरी अभिनेता ने अस्पताल से वीडियो शेयर करके इस बारे में जानकारी दी थी। विभु अपनी बीमारी का जिक्र करते हुए काफी भावुक हो गए थे और उनके आंखों से आंसू निकल गए थे।
सौम्या ने अब लोगों से विभु को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मेरे प्यारे विभु को जन्मदिन की बधाई। हमारे जीवन में इनकी सबसे चमकदार मुस्कान और सबसे सुखदायक और सुकून देने वाली जगह है।
वैभव कुमार सिंह राघवे, उर्फ विभु, अपने अंतिम चरण में एक दुर्लभ और आक्रामक प्रकार के कोलन कैंसर से पीड़ित हैं जिसका टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। इनकी सकारात्मकता और साहस मेरे लिए प्रेरणादायी है। हम सब उसे सबसे अच्छा इलाज देने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं, और हम सभी धन भी जुटा रहे हैं। आप भी इनकी मदद कर सकते हैं।