लाइव न्यूज़ :

डिप्रेशन से टूट गई थी टीवी एक्ट्रेस, पंखे से लटकर की सुसाइड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 7, 2019 09:35 IST

नागा के आत्महत्या की खबर से तेलुगू टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी एक्ट्रेस नागा झांसी ने खुदकुशी कर ली। हैदराबाद में अपने घर में उन्होंने फांसी लगा ली

मशहूर तेलुगु टीवी एक्ट्रेस नागा झांसी ने खुदकुशी कर ली है। बुधवार को नागा झांसी ने हैदराबाद  स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है। नागा झांसी का शव पंखे से लटका हुआ मिला। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस बीते कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी इसी कारण से ये कदम उठाया हो सकता है। 

नागा के आत्महत्या की खबर से तेलुगू टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। घटना की जानाकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। इस मामले में पुलिल का कहना है कि जिस वह एक्ट्रेस ने ये कदम उठाया वह घर में अकेली थीं। लेकिन  काफी देर बाद जब उनके भाई दुर्गा प्रसाद आए तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। काफी देर से अंदर से कोई आवाज नहीं आई। 

इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा घर का तोड़ा गया। जहां अंदर उनको नागा का शव पंखे से झूलता मिला। इसके बाद एक्ट्रेस की बॉडी को गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने मामले पर केस दर्ज कर लिया है।

 बता दें कि आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले की रहने वाली नागा झांसी ने मां टीवी पर आने वाले 'पवित्र बंधन' के अलावा कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। वह पिछले कुछ महीनों से ब्यूटी पार्लर चला रही थीं। नागा झांसी के रिश्तेदारों की मानें तो वह एक लड़के से प्यार करती थीं और वह कुछ समय से नागा को इग्नोर कर रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थीं। लोगों को शक है कि प्यार में धोखा मिलने के कारण नागा ने सुसाइड कर लिया हो। फिलहाल, उनका मोबाइल सीज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

टीवी तड़का अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी