'दस का दम' का जलवा शुरू, शो के तीसरे एपिसोड में अजय कुलकर्णी ने जीते 3 लाख 20 हजार
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 7, 2018 11:17 AM2018-06-07T11:17:39+5:302018-06-07T12:08:27+5:30
एक्टर सलमान खान अपने ही अंदाज में एक बार फिर से छोटे पर्दे पर धमाल मचाने लौट आए हैं। सलमान खान का टीवी शो ‘दस का दम’ का सीजन 3 आखिरकार 9 साल बाद छोटे पर्दे पर आ ही गया है।
मुंबई, 5 जून: एक्टर सलमान खान अपने ही अंदाज में एक बार फिर से छोटे पर्दे पर धमाल मचाने लौट आए हैं। सलमान खान का टीवी शो ‘दस का दम’ का सीजन 3 आखिरकार 9 साल बाद छोटे पर्दे पर आ ही गया है। सलमान ने एक बार फिर से तीसरे सीजन में अपने दमदार स्टाइल से शो की टॉप रैंक में भी पहुंचा दिया है।
तीसरे एपिसोड में दो पीढ़ी के प्रतियोगी खेलने आए। जिसमें 29 साल की कोलकाता से आईं पिंकी शाह अपने बच्चों के लिए शो में गेम खेलने आई थीं। उनके साथ अजय कुलकर्णी ने गेम को खेला। लेकिन पिंकी ने सावलों के गलत जवाब दिए और शो से बाहर हो गईं।
यह भी पढ़ें : 'दस का दम' के पहले एपिसोड ने मचाया धमाल, 9 साल बाद सलमान का अंदाज फैंस को आया पसंद
वहीं, अजय ने शो के अंत तक रह कर तीसरे एपिसोड नें 3 लाख 20 हजार रूपए जीते। ये इस सीजन का पहला एपिसोड था जब जो पीड़ी के प्रतियोगी आमने सामने थे। दम का दम में इस तरह का नजारा देखने को पहले की सीजन में भी मिल चुका है।
शो में गेम शुरू करने करने से पहले उन्होंने दस का दम के 1 एपिसोड के सफर की यादें शेयर कीं। उन्होंने बताया कैसे उन्होंने दस का दम से खुद की भी एक पहचान बनाई थी। सलमान ने इस दौरान दोनों कंटेस्टेंट से जमकर हंसी-मजाक भी किया। बहरहाल, दर्शक भी ‘दस का दम’ में सलमान का पुराना अंदाज देखकर प्रभावित नजर आ रहे हैं।
पहली दफा ‘दस का दम’ 6 जून 2006 को ऑन एयर हुआ था। इस शो में सलमान खान का खास अंदाज ‘कितने प्रतिशत भारतीय’ लोगों को इतना पसंद आया कि सलमान छोटे पर्दे पर भी छा गए। सभी को एक 9 साल बाद सलमान का ये अंदाज पसंद आया है।
दस का दम का पूरा शो देखने के लिए यहां क्लिक करें