रिपोर्ट में दावा- 9 साल बड़ी तारक मेहता की बबीताजी को डेट कर रहा 'टप्पू', शो के लोगों को भी है जानकारी!
By अनिल शर्मा | Published: September 9, 2021 11:50 AM2021-09-09T11:50:00+5:302021-09-09T12:37:45+5:30
ई टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बबीता जी का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और टप्पू का किरदार निभा रहे राज (Raj Anadkat) दोनों ही एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं।
टीवी उद्योग से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता को टप्पू ( राज आनदकत) डेट कर रहे हैं। मुनमुन दत्ता टप्पू से उम्र में 9 साल बड़ी हैं।
ई टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बबीता जी का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और टप्पू का किरदार निभा रहे राज (Raj Anadkat) दोनों ही एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। वेबसाइट के मुताबिक दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर एक रिश्ता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात की जानकारी सेट के लोगों को भी है। इसके साथ ही उनके परिवार के लोगों को भी ये पता है।
मुनमुन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं जिसपर राज कमेंट करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अपने रिश्ते की काफी रिस्पेक्ट करते हैं। सेट पर भी लोग उन दोनों के रिश्ते की कद्र करते हैं और किसी भी तरह का कमेंट नहीं करते हैं। रिपोर्ट की मानें तो दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं।
बता दें मुनमुन दत्ता काफी समय से शो से बाहर भी थीं। एक वीडियो को लेकर विवादों में आ गई थीं जिसकी वजह से वह शो से गायब थीं। शो से दयाबने की गैरमौजूदगी में एक मुनमुन दत्ता ही हैं जिनकी जेठालाल संग केमिस्ट्री जमती है। दोनों की नोकझोक को भी लोग खूब पसंद करते हैं।