नूपुर अलंकार के बहनोई 9 दिनों से अफगानिस्तान में फंसे, तालिबान के कब्जे के बाद से नहीं हो पा रहा कोई संपर्क

By वैशाली कुमारी | Published: August 29, 2021 12:17 PM2021-08-29T12:17:46+5:302021-08-29T12:33:30+5:30

अभिनेत्री नूपुर अलंकार का कहना है कि हम 9-10 दिनों से लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए नूपुर ने कहा, हमारी कोई बात उनसे नहीं हो पा रही है। हमें नहीं पता वह किस हालत में हैं।

Nupur Alankar's brother-in-law stuck in Afghanistan for 9 days | नूपुर अलंकार के बहनोई 9 दिनों से अफगानिस्तान में फंसे, तालिबान के कब्जे के बाद से नहीं हो पा रहा कोई संपर्क

टेलीविजन अभिनेत्री नुपुर अलंकार

Highlightsनूपुर अलंकार का कहना है कि हम 9-10 दिनों से लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं नूपुर अलंकार पिछले साल लॉकडाउन के दौरान आर्थिक मदद मांगने के बाद सुर्खियों में आईं थीं

टेलीविजन अभिनेत्री नुपुर अलंकार के परिवार का उनके बहनोई से संपर्क टूट गया है। वह अफगानिस्तान में फंसे हुए थे, जब तालिबान ने देश पर कब्जा किया था। इसके बाद उनसे कोई समपर्क नहीं हो सका है। हाल ही में नूपुर अलंकार ने एक इंटरव्यू में, तालिबान संकट के बीच अपने परिवार की स्थिति के बारे में बात करते हुए यह जानकारी दी। 

10 दिनों से नहीं हुयी है कोई बात, नहीं पता किस हालत में हैं: 

अभिनेत्री नूपुर अलंकार का कहना है कि हम 9-10 दिनों से लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए नूपुर ने कहा, "हमारी कोई बात उनसे नहीं हो पा रही है। हमें नहीं पता वह किस हालत में हैं। हमें उनसे आखिरी बार बात किए 9/10 दिन हो गए हैं।"

आखिरी बार कहा था,"बैट्री खत्म हो रही" और कट गया फोन: 

अभिनेत्री नूपुर अलंकार ने कहा, "हम यही दुवा कर रहे हैं कि सब कुछ अच्छा हो, और अपने आप को भी सम्भालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब हम मुश्किल से हर रात 2 घंटे सो पाते हैं।" अभिनेत्री ने कहा कि उनकी बहन 'जिज्ञासु' के पति ने उन्हें आखिरी बार फोन किया था और कहा था कि उनके फोन की बैटरी खत्म हो रही है, और वह इसे चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। फिर बीच में ही कॉल कट गई, उन्हें यह भी नहीं पता कि उस समय वह कहां थे।

आर्थिक परिस्थितियाँ ठीक ना होने पर अक्षय कुमार ने की थी मदद: 

अभिनेत्री नूपुर अलंकार  पिछले साल लॉकडाउन के दौरान आर्थिक मदद मांगने के बाद सुर्खियों में आईं थीं। 2019 में बैंक डूब जाने के कारण उन्हें आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने उनकी मदद की थी। आपको बता दें कि नुपुर अलंकार, "इस प्यार को क्या नाम दूं", "दिया और बाती हम" और "एक बार फिर" जैसे टेलीविजन शो का हिस्सा रह चुकी हैं।

Web Title: Nupur Alankar's brother-in-law stuck in Afghanistan for 9 days

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे