शुरू हो गया है 'कौन बनेगा करोड़पति', पढ़िए पहले एपिसोड में पूछे गए सभी सवाल
By मेघना वर्मा | Published: August 20, 2019 02:53 PM2019-08-20T14:53:36+5:302019-08-20T15:06:54+5:30
साल 2000 में शुरु हुए इस सो की पॉपुलैरिटी देखने ही लायक है। 11वें सीजन के पहले एपिसोड के लिए भी लोग काफी एक्साइटेड थे।
टीवी के सबसे पॉपलुर शो कौन बनेगा करोड़पति शुरू हो गया है। 19 अगस्त को अमिताभ बच्चने के इस शो का पहला एपिसोड टेलीकास्ट किया गया। साल 2000 में शुरु हुए इस सो की पॉपुलैरिटी देखने ही लायक है। 11वें सीजन के पहले एपिसोड के लिए भी लोग काफी एक्साइटेड थे।
केबीसी शो का कॉन्सेप्ट लोगों को काफी पसंद आता है। इसमें पूछे जाने सवालों से ना सिर्फ लोगों को जानकारी मिलती है बल्कि लोगों का इंटरटेनमेंट भी होता है। इस सीजन पहले एपिसोड में सिंधी समुदाय से संबधं रखने वाले अनिल एक जिम ट्रेनर ने हिस्सा लिया।
पढ़िए पहले एपिसोड में पूछे गए उनसे सवाल-
1. किस स्थान का नाम मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ _ है।
सही उत्तर है- झांसी
2. हिंदी मुहावरे नौ दो ग्यारह को जोड़कर क्या अंक आता है।
सही उत्तर- 22
3. भारतीय क्रिकेट टीम की इस फैन को भारतीय मीडिया द्वारा क्या नाम दिया गया है।
सही उत्तर- सुपर दादी
4. भारतीय पैराणिक मान्यता के अनुसार कल्पतरु या पारिजात किसे कहा जाता है।
सही उत्तर- कामना पूरी करने वाला वृक्ष
5. मानव शरीर में डेलटॉइड मांसपेशियां कहां पाई जाती है।
सही उत्तर- कंधे में
6. इन में से कौन सी सिंधु घाटी गुजरात में स्थित नही है।
सही उत्तर- राखी गढ़ी
7. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के किरदार का नाम क्या है।
सही उत्तर- काशी बाई
8. इनमें से किस जानवर के दूध में वसा की सबसे ज्यादा मात्रा पाई जाती है।
सही उत्तर- भैंस
9. कौन सी टीम ने टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 278 रन का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
सही उत्तर- अफगानिस्तान
इस सवाल का जवाब अनिल ने गलत जवाब दे दिया था।