Indian Idol 12: जीनत अमान पर फिल्माए इस गाने को गा बुरी तरह ट्रोल हुईं शनमुख प्रिया, शो से बाहर निकालने की उठी मांग

By अनिल शर्मा | Published: June 7, 2021 03:06 PM2021-06-07T15:06:21+5:302021-06-07T15:24:46+5:30

सोशल मीडिया पर शनमुख के खिलाफ लोगों ने काफी गुस्सा जाहिर किया। साथ ही शो के जज को भी आड़े हाथों लिया है।

Indian Idol 12 Shanmukh Priya trolled for singing ong picturized on Zeenat Aman chura liya hai jo dil ko | Indian Idol 12: जीनत अमान पर फिल्माए इस गाने को गा बुरी तरह ट्रोल हुईं शनमुख प्रिया, शो से बाहर निकालने की उठी मांग

Indian Idol 12: जीनत अमान पर फिल्माए इस गाने को गा बुरी तरह ट्रोल हुईं शनमुख प्रिया, शो से बाहर निकालने की उठी मांग

Highlightsशो पर इसके होस्ट आदित्य नारायण ने शनमुख को ट्रोल किए जाने का जिक्र कियाजीनत अमान ने शनमुख प्रिया को दी खास सलाह

Indian Idol 12: शो को लेकर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के बयान पर हुआ विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि इसकी एक कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस पर लोगों ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए। 

दरअसल बीते एपिसोड में गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान को बतौर गेस्ट आमंत्रित किया गया था। ऐसे में यह वीकेंड उन्हीं के गानों से सजा रहा। इसी दौरान इसकी कंटेस्टेंट शनमुख ने 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' गाना गाया जिसपर लोग काफी गुस्सा हो गए। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया और लोगों ने उन्हें शो से निकालने की बात भी कह डाली। 

सोशल मीडिया पर शनमुख के खिलाफ लोगों ने काफी गुस्सा जाहिर किया। साथ ही शो के जज को भी आड़े हाथों लिया है।  यूजर्स ने कहा कुछ गाने ऑरिजिनल ही अच्छे लगते हैं शो के कंटेस्टेट्स उन्हें बर्बाद क्यों करते है। एक यूजर ने लिखा शनमुख प्रिया को शो से बाहर करो। उन्होंने अच्छे गाने को खराब कर दिया। सिर्फ शनमुख प्रिया को ही नहीं लोगों ने कंटेस्टेंट दानिश को भी ट्रोल कर दिया। यूजर्स का कहना था कि दानिश और शनमुख प्रिया हमेशा अच्छे गानों को खराब करते हैं।

जीनत ने शनमुख को दी सलाह
शो पर इसके होस्ट आदित्य नारायण ने शनमुख को ट्रोल किए जाने का जिक्र किया। उन्होंने जीनत से सवाल किया-  शनमुख प्रिया ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं, इसे कैसे मैनेज करें। सवाल का जवाब देते हुए जीनत अमान ने कहा, 'शनमुख प्रिया आप रोइये मत। दिल को बिल्कुल मत लगाना। आप खास हो, आप अपने हुनर को पहचानते हो। भला बुरा कहने वालों से ज्यादा लोग आप से प्यार करते हैं। कुछ तो लोग कहेंगे और लोगों का काम है कहना। इसके बारे में जरा भी ना सोचो। बस आगे बढ़ो।'

गौरतलब है कि चुरा लिया है दिल को...सॉन्ग को मो. रफी और आशा भोसले ने मिलकर गाया था। यह यादों की बारात फिल्म का गाना है जिसे आरडी बर्मन ने कंपोज किया है। यह फिल्म साल 1973 में रिलीज हुई थी।

Web Title: Indian Idol 12 Shanmukh Priya trolled for singing ong picturized on Zeenat Aman chura liya hai jo dil ko

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे