'एक हजारों में मेरी बहना है' की बड़ी बीजी का निधन, निया शर्मा ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

By अनिल शर्मा | Published: June 7, 2021 10:15 AM2021-06-07T10:15:14+5:302021-06-08T09:48:38+5:30

निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बड़ी बीजी को श्रद्धांजलि स्वरूप कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही उन्होंने लिखा- RIP बड़ी बीजी, आप बहुत याद आएंगी।

ek hazaaron mein meri behna hai fame tarla joshi as badi biji passed away nia sharma pay tribute | 'एक हजारों में मेरी बहना है' की बड़ी बीजी का निधन, निया शर्मा ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

'एक हजारों में मेरी बहना है' की बड़ी बीजी का निधन, निया शर्मा ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

Highlights एक हजारों में मेरी बहन है की बड़ी बीजी यानी  तरला जोशी का निधन हो गयातरला जोशी ने कई टीवी शोज में बा की भूमिका निभाई थी

टीवी सीरियल एक हजारों में मेरी बहन है की बड़ी बीजी यानी  तरला जोशी का निधन हो गया है। तरला जोशी ने कई टीवी शोज में बा की भूमिका निभाई थी। तरला जोशी के निधन पर एक हजारों...की मानवी यानी निया शर्मा ने खास श्रद्धांजलि दी है। 

निया शर्मा ने ऐसी दी श्रद्धांजलि

निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बड़ी बीजी को श्रद्धांजलि स्वरूप कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही उन्होंने लिखा- RIP बड़ी बीजी, आप बहुत याद आएंगी। वहीं दूसरी तस्वीर के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाई है। एक फोटोज के कैप्शन में निया ने लिखा- तरला जी आप हमेशा हमारी बड़ी बीजी रहेंगी।

गौरतलब है कि एक हजारों में मेरी बहना है साल 2011 में स्टार प्लस चैनल पर लॉन्च किया गया था। इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया। तरला जोशी ने इस सीरियल में जीविका और मानवी (क्रिस्टल और निया) की दादी की भूमिका निभाई थी। निया शर्मा के अलावा इस सीरियल में क्रिस्टल डिसूजा भी अहम भूमिका में थीं. क्रिस्टल और निया ने दो सगी बहनों का किरदार किया था।

इन शोज में किया तरला जोशी ने काम  
तरला जोशी को साराभाई वर्सेज साराभाई और बंदिनी जैसे शोज में देखा गया था। बंदिनी में वो वसुधा बेन की भूमिका निभाई थी वहीं साराभाई वर्सेज साराभाई में वो इंद्रवदन की मां का किरदार निभाया था। 

Web Title: ek hazaaron mein meri behna hai fame tarla joshi as badi biji passed away nia sharma pay tribute

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे