BB13: क्या इस हफ्ते शो से बाहर हो गया है ये दमदार प्रतियोगी, घर से बाहर आया नजर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 2, 2020 09:26 AM2020-02-02T09:26:05+5:302020-02-02T09:26:05+5:30
बिग बॉस 13 में विशाल वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए घर के अंदर आए थे। शो में शुरू से ही विशाल अपने स्टाइल के लिए सुर्खियों में रहे थे।
बिग बॉस 13 में हर रोज नए नए ड्रामें देखने को मिल रहे हैं। शो अब अब लगभग अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। अब हर किसी की निगाह इस पर है कि आखिर कौन शो में आखिरी तक जाने वाला है। कंटेस्टेंट्स के एविक्शन को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं। ऐसे में अब इस हफ्ते घर से कौन बाहर होगा इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
शो में इन दिनों दोस्त और फैमिली के लोग घर के अंदर आए हुए हैं। ऐसे में ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक शो से विशाल आदित्य सिंह एविक्ट हो गए हैं। हांलाकि इसकी अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
सोशल मीडिया पर विशाल आदित्य सिंह के एविक्शन की खबर तेजी से वायरल हो रही है। लोगों को कहना बै कि वह कुछ समय पहले ही बैठकर अपने घर की तरफ जाते देखे गए हैं।फिलहाल, विशाल के एविक्शन की खबर कितनी सच है इसका खुलासा नहीं हुआ है।
बिग बॉस 13 में विशाल वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए घर के अंदर आए थे। शो में शुरू से ही विशाल अपने स्टाइल के लिए सुर्खियों में रहे थे। सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, पारस छाबड़ा सभी के साथ उनके झगड़ों ने लोगों का अटेंशन ग्रैब किया है। वहीं, जब शो में विशाल की एक्स-गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली की एंट्री हुई तो वह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए थे।