Bigg Boss 13: क्या बिग बॉस के घर में कुछ बड़ा होने वाला है? शेफाली के ऊपर मंडरा रहा है खतरा!

By ज्ञानेश चौहान | Published: November 2, 2019 06:11 PM2019-11-02T18:11:22+5:302019-11-02T18:12:11+5:30

जिस बात का हम जिक्र कर रहे हैं उसका खुलासा खुद 'बिग बॉस' के फैनपेज बिग बॉस खबरी ने किया है। इस पेज पर यह जानकारी दी गई है कि 'बिग बॉस 13' की दमदार कंटेस्टेंट घर को अलविदा कह देंगी।

Bigg Boss 13: Is there anything big going to happen in 'Bigg Boss 13'? Danger is hovering over Shefali! | Bigg Boss 13: क्या बिग बॉस के घर में कुछ बड़ा होने वाला है? शेफाली के ऊपर मंडरा रहा है खतरा!

Bigg Boss 13: क्या 'बिग बॉस 13' में कुछ बड़ा होने वाला है? शेफाली के ऊपर मंडरा रहा है खतरा!

Highlightsबिग बॉस 13 को लेकर आई ये खबर दर्शकों के लिए काफी चौंकाने वाली साबित हुई है।इस बार शो की कोई जबरदस्त कंटेस्टेंट घर छोड़कर जा सकती है।

टीवी जगत के सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है। पिछले कुछ दिन पहले सिद्धार्थ डे को घर छोड़कर जाना पड़ा था तो वहीं कुछ नए लोगों ने घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। इस एंट्री में तेहसीन पूनावाला, खेसारी लाल यादव और शेफाली जरीवाला के नाम शामिल थे। लेकिन अब हाल ही में 'बिग बॉस 13' को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है जिसमें यह बात कही जा रही है कि इस बार शो की कोई जबरदस्त कंटेस्टेंट घर छोड़कर जा सकती है।

जिस बात का हम जिक्र कर रहे हैं उसका खुलासा खुद 'बिग बॉस' के फैनपेज बिग बॉस खबरी ने किया है। इस पेज पर यह जानकारी दी गई है कि 'बिग बॉस 13' की दमदार एक्ट्रेस शेफाली बग्गा घर को अलविदा कह देंगी। वहीं, अन्य कंटेस्टेंट रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी को सीक्रेट रूम में भेज दिया जाएगा।


हालांकि, इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले घर से तीन सदस्य जाने वाले थे, जिसमें रश्मि, शेफाली और देवोलीना शामिल थीं। बिग बॉस 13 को लेकर आई ये खबर दर्शकों के लिए काफी चौंकाने वाली साबित हुई है, इसे लेकर फैंस खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।
 

Web Title: Bigg Boss 13: Is there anything big going to happen in 'Bigg Boss 13'? Danger is hovering over Shefali!

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे