लाइव न्यूज़ :

'बिग बॉस 12' में सलमान खान लगाएंगे नया तड़का, EX-गर्लफ्रेंड संग शो को करेंगे होस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 20, 2018 10:43 IST

बिग बॉस एक बार फिर से फैंस को मनोरंजित करने के लिए आने वाला है। इस शो के अगले सीजन के ऑडिशन शुरू हो चुके हैं।

Open in App

मुंबई, 20 अप्रैल:  टीवी का फेमस शो बिग बॉस एक बार फिर से फैंस को मनोरंजित करने के लिए आने वाला है। इस शो के अगले सीजन के ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में फैंस एक बार फिर से सलमान को फिर से शो को होस्ट करते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बार शो में कुछ अलग होने वाला है। खबरों की मानें तो इस बार का शो सलमान अकेले नहीं होस्ट करेंगे, बल्कि उनके साथ एक एक्ट्रेस भी हो सकती हैं।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बिग बॉस 12 का थीम जोड़ी के कॉन्सेप्ट पर है। इसलिए इस बार घर में एंट्री जोड़ियों में होगी और टीम ने जोड़ियां ढूंढना शुरू भी कर दिया है। तो ऐसे में शो की होस्टिंग भी जोड़ी के स्टाइल में की जाएगी। 

इसलिए इस बार सलमान खान शो होस्ट तो करेंगे ही लेकिन इस बार टीम प्लान कर रही हैं कि उनके साथ कोई एक्ट्रेस भी शो होस्ट करे।खबरों के मुताबिक बिग बॉस 12 की होस्ट के लिए कटरीना कैफ का नाम लिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस 12 के को-होस्ट के रूप में कटरीना कैफ का नाम सामने आ रहा है। 

सलमान और कैटरीना एक दूसरे को पहले डेट भी कर चुके हैं ऐसे में दोनों का साथ देखना फैंस के लिए काफी मनोरंजित करने वाला रहने वाला है। फिलहाल इस पर कोइई आधिकारिक बयान शो की ओर से अभी तक जारी नहीं किया गया है। हाल ही में सलमान खान और कैटरीना कैट को टाइगर जिंदा है में साथ देखा गया था। दोनों की जोड़ी को फैंस ने जमकर पसंद किया था।  

टॅग्स :बिग बॉससलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?