लाइव न्यूज़ :

Zanco tiny t1 है दुनिया का सबसे छोटा और हल्का मोबाइल, जानें कीमत और फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 21, 2017 18:41 IST

Zanco tiny t1 में 0.49 इंच का ओलेड (32x64 पिक्सल) डिस्प्ले है

Open in App

मोबाइल निर्माता कंपनी जैंको ने दुनिया के सबसे छोटे मोबाइल फोन को पेश करने का दावा किया है। कंपनी ने इस फोन को Zanco tiny t1 नाम से पेश किया है। जैंको के मुताबिक फोन आपके अंगूठे से भी छोटा और सबसे कम वजन का है। डिवाइस को फीचर फोन का लुक दिया गया है जो आपको पुराने दिनों के फोन की याद दिलाएगा। यह अल्फान्यूमरिक कीबोर्ड के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 46.7x21x12 मिलीमीटर है और वजन 13 ग्राम।

Zanco tiny t1 के फीचर्स

फोन के स्पेसिफिकेशन की अगर बात करें तो फोन में आप एक नैनो सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में कॉन्टैक्ट बुक में 300 मोबाइल नंबर को सेव कर सकते हैं। फोन में 0.49 इंच का ओलेड (32x64 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में 32 एमबी की रैम और 32 एमबी की ही स्टोरेज दी गई है। tiny t1 मीडियाटेक MTK6261D मदरबोर्ड दिया गया है।

Zanco tiny t1 में 2जी, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर मौज़ूद है। इस फोन में 3जी या 4जी बैंड के लिए सपोर्ट नहीं है। आप इस फोन में इंटरनेट नहीं इस्तेमाल कर सकेंगे। tiny t1 फीचर फोन के निचले हिस्से पर माइक और लाउडस्पीकर है।

ज़ैंको अभी शुरुआती ऑफर के तहत टाइनी टी1 की कीमत करीब 2,280 रुपये रखी है। फोन को अगले साल मई महीने में उपलब्ध कराने जाना का दावा था।

टॅग्स :स्मार्टफोनएंड्रॉयड स्मार्टफोनटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतएंड्रॉयड और गूगल क्रोम इस्तेमाल करने वाले हो जाए सतर्क, भारत सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट; जानें क्या है वजह

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए