शाओमी Mi Power Bank 2i का वर्ल्ड कप एडिशन लॉन्च, इस कीमत पर होगी बिक्री
By जोयिता भट्टाचार्या | Published: June 6, 2019 11:33 AM2019-06-06T11:33:42+5:302019-06-06T11:33:42+5:30
Mi के इस 'मेड इन इंडिया' पावरबैंक में एनोडाइज्ड एल्यूमिनियम अलॉय बॉडी दी गई है। यह पावरबैंक टू वे फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। । कंपनी का नया वर्ल्ड कप एडिशन पावरबैंक इसके आधिकारिक साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
चीनी कंपनी Xiaomi ने इंग्लैंड में चल रहे ICC Cricket World Cup 2019 को ध्यान में रखते हुए नया पावर बैंक लॉन्च किया है। शाओमी ने साल 2017 में Mi PowerBank 2i को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने वर्ल्ड कप के तर्ज पर इस पावरबैंक का ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किया है।
Mi Power Bank 2i की कीमत
कीमत की अगर बात करें तो Mi के इस पावरबैंक की कीमत 999 रुपये है। कंपनी का नया वर्ल्ड कप एडिशन पावरबैंक इसके आधिकारिक साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस पावरबैंक को रेड और ब्लैक एडिशन से 100 रुपये ज्यादा कीमत पर लॉन्च किया गया है।
Mi Power Bank 2i के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इस 'मेड इन इंडिया' पावरबैंक में एनोडाइज्ड एल्यूमिनियम अलॉय बॉडी दी गई है। यह पावरबैंक टू वे फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यानी कि इस पावरबैंक के जरिए आप दो डिवाइस एक साथ चार्ज कर सकते हैं।
यह एक अल्ट्रासिम और लाइट वेट पावरबैंक है जिसे आसानी से आप कहीं भी ले जा सकते हैं। यह डिवाइस 14.2mm पतला है और इसका वजन 240 ग्राम है। इसमें आपको लो मोड फीचर भी मिलता है जिसे एक्टिवेट करने के लिए आपको पावर बटन को डबल प्रेस करना होगा।
इस पावरबैंक की आउटपुट कैपसिटी 6500mAH है और इसका कंवर्जन रेट 90 प्रतिशत है।