अपने बेकार-पुराने स्मार्टफोन से हो गए हैं परेशान, यहां बेचें Old Mobile पर मिल रहे हैं अच्छे दाम, जानें पूरा तरीका

By आजाद खान | Published: February 23, 2022 04:26 PM2022-02-23T16:26:21+5:302022-03-03T00:21:19+5:30

इसके पीछे देश में करीब 80 फिसदी के ई-वेस्ट (e-waste) को साफ करने का उद्देश्य है।

updates news flipkart launches Sell Back Scheme to sell old smartphones online give gift vouchers to clear e wastes | अपने बेकार-पुराने स्मार्टफोन से हो गए हैं परेशान, यहां बेचें Old Mobile पर मिल रहे हैं अच्छे दाम, जानें पूरा तरीका

अपने बेकार-पुराने स्मार्टफोन से हो गए हैं परेशान, यहां बेचें Old Mobile पर मिल रहे हैं अच्छे दाम, जानें पूरा तरीका

Highlightsई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने एक नई सुविधा को शुरू किया है।इसके तहत आप अपने पुराने फोन को अच्छे दाम में बेच सकते हैं।यह सुविधा सभी मुख्य शहरो के साथ 1700 अन्य शहरो में दी जा रही है।

Flipkart Sell Back Scheme: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर अब आप केवल नए फोन ही नहीं बल्कि अपने पुराने फोन को भी बेच सकते हैं। जी हां, Flipkart ने यह नया सेवा शुरू किया है। इस सेवा के तहत आप अपने पुराने फोन को बड़ी ही आसानी से अच्छे दामों में सेल कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि वे इस सुविधा को लांच कर देश के ई-कचरे को साफ करना चाहती है। तो आइए जानते है कि क्या है यह फ्लिपकार्ट का Sell Back Scheme और इसमें कैसे अपने पुराने मोबाइल को बेचें।

क्या है यह फ्लिपकार्ट का Sell Back Scheme

फ्लिपकार्ट ने Sell Back Scheme को लाच कर एक नई सुविधा की शुरूआत की है। इसमें आप अपने पुराने स्मार्टफोन को अच्छे दामों पर बेचकर फ्लिपकार्ट पर ही शापिंग किए जाने वाले गिफ्ट वाउचर पा सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि जितने दामों में आपका फोन बिकेगा उस कीमत के गिफ्ट वाउचर आपको फ्लिपकार्ट के द्वारा दिए जाएंगे जिसे आप अपने फ्लिपकार्ट पर खरीदारी के समय इस्तेमाल कर सकते हैं। 

कंपनी जल्द ही यह सेवा पुराना फीचर फोन के लिए भी लाने वाली है। इस सुविधा की शुरूआत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना समेत देश के 1700 से ज्यादा शहरों और कस्बों के लिए शुरू कर दिया गया है। कंपनी इसके जरिए ग्राहकों को अच्छे दाम देकर उनसे पुराने फोन ले रही है और इस तरीके से वह ई-वेस्ट (e-waste) का भी देश से सफाया कर रही है। आप इस सुविधा के तहत किसी भी कंपनी के फोन को बड़ी ही आसानी से बेच सकते हैं। 

ऐसे बेचें अपने पुराना फोन

अपने पुराने फोन को बेचने के लिए सबसे पहले आपको Flipkart ऐप के मैन्यू बार में जाना होगा।
इसके बाद आपको वहां Sell Back का ऑप्शन मिलेगा। 
फिर इस ऑप्शन पर टैप करते ही आपको Sell Back Program पर ले जाया जाएगा।
इसके बाद आपके सामने Sell Now का ऑप्शन दिखेगा, Sell Now पर टैप करें और पूछे गए आसान सवालों का जबाब दें।
इन सवालों में आपको फोन का ब्रांड, मॉडल नंबर, IMEI नंबर आदि भरना होगा। 
इसके आपको अपनी लोकेशन और अन्य जानकारी को भी दर्ज करना होगा।
फिर आप फ्लिपकार्ट एक्जीक्यूटिव को फोन लेने के लिए समय को तय कर सकते हैं।
इस तरीके से आप अपना पुराने फोन को बेच पाएंगे। 

Web Title: updates news flipkart launches Sell Back Scheme to sell old smartphones online give gift vouchers to clear e wastes

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे