Toreto ने भारत में लॉन्च किए Xplosive ब्लूटूथ हेडसेट्स, मल्टी कलर्ड LED से है लैस
By जोयिता भट्टाचार्या | Published: February 25, 2019 03:46 PM2019-02-25T15:46:49+5:302019-02-25T15:46:49+5:30
टोरेटो एक्सप्लोसिव का यूनीक डिजाइन इसे आरामदायक बनाता है और इसी कारण इसे लम्बे समय तक उपयोग में लाया जा सकता है। ये हेडसेट्स आरामदायक होने के साथ-साथ हल्के हैं। एक्सप्लोसिव में एक पावरफुल बैटरी इसे 5 से 7 घंटे तक का प्लेटाइम देती है।
पोर्टेबल डिजिटल प्रॉडक्ट कंपनी Toreto ने अपने एक्सप्लोसिव हेडसेट्स लॉन्च किए हैं। खास बात यह है कि टोरेटो का यह नया प्रॉडक्ट स्वेट प्रूफ यानी पसीने से खराब नहीं होने वाले हैं और इसी कारण ये आपको लम्बे समय तक म्यूजिक का मजा देता है। मल्टी कलर्ड एलईडी लाइट के साथ आने वाले इन ब्लूटूथ हेडसेट्स की कीमत 1999 रुपये है।
7 घंटे तक का देता है प्लेटाइम
टोरेटो एक्सप्लोसिव का यूनीक डिजाइन इसे आरामदायक बनाता है और इसी कारण इसे लम्बे समय तक उपयोग में लाया जा सकता है। ये हेडसेट्स आरामदायक होने के साथ-साथ हल्के हैं। एक्सप्लोसिव में एक पावरफुल बैटरी इसे 5 से 7 घंटे तक का प्लेटाइम देती है। साथ ही यह डिवाइस से 10 मीटर की दूरी तक कनेक्टीविटी बनाए रख सकता है।
सिर्फ एक बटन से चेंज कर सकते हैं FM में
Toreto Xplosive हेडसेट्स हाई बास और हाई क्वालिटी ऑडियो के फीचर से लैस हैं, और इनमें इनबिल्ट वॉल्यूम कंट्रोल और ट्रैक सेलेक्शन बटन हैं। हेडफोन पर एक बटन दबाकर आप एफएम रेडियो मोड पर जा सकते हैं। इन हेडसेट्स में आप माइक्रो एसडी कार्ड लगाकर लम्बे समय तक अपने पसंदीदा संगीत का आनंद ले सकते हैं।
ब्लूटूथ वर्जन 4.2 से हैं लैस
टोरेटो के ये हाईक्लास हेडसेट्स ब्लूटूथ वर्जन 4.2 से लैस हैं और आपके डिवाइस से आसानी से कनेक्ट हो सकते हैं। ये हेडसेट्स तीन एलईडी लाइट कलर्स से लैस हैं और म्यूजित सुनते वक्त ये डिवाइस काफी स्मार्ट लुक देते हैं।
Toreto Xplosive तीन कलर वेरिएंट रेड, ग्रे और ब्लू कलर में उपलब्ध हैं और इसकी कीमत 1999 रुपये है। इन्हें सभी रीटेल स्टोर्स और सभी प्रमुख ई-कामर्स प्लेटफार्म्स से खरीदा जा सकता है। ये हेडफोन्स एक साल की वारंटी के साथ आते हैं।