सोशल मीडिया पर छाया Stulish ऐप, Sarahah की तरह छिप करें 'दिल की बात'

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: May 24, 2018 07:47 PM2018-05-24T19:47:50+5:302018-05-24T19:47:50+5:30

Stulish नाम का यह ऐप तेजी से यूजर्स के बीच चर्चित हो रहा है। इसके जरिए लोग Sarahah की तरह अपनी पहचान छिपा कर सामने वाले को मैसेज कर सकते हैं।

Stulish new Anonymous Messaging App like Sarahah get popular on Social Media | सोशल मीडिया पर छाया Stulish ऐप, Sarahah की तरह छिप करें 'दिल की बात'

सोशल मीडिया पर छाया Stulish ऐप, Sarahah की तरह छिप करें 'दिल की बात'

नई दिल्ली 24 मई: आपको याद होगा कि कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया Facebook पर Sarahah नाम के ऐप ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। यह ऐप चंद दिनों में यूजर्स की पहली पसंद बन गया। साथ ही, यूजर्स अपने सभी दोस्तों और रिश्तेदारों में इस ऐप के लिंक भेजते नजर आ रहे थे। इस ऐप को सऊदी अरब के एक युवा जैनुल आबेदीन ने बनाया है। इस ऐप की खास बात यह है कि यूजर्स इसके जरिए सामने वाले को सीक्रेटली अपने मन की बात बता सकते थे। वहीं, सराहा यूजर को मैसेज भेजने वाले के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाती। कुछ इसी तरह एक बार फिर से Stulish नाम का एक ऐप सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Oppo Realme 1 की कल है पहली सेल, Jio देगा 4,850 रुपये तक का लॉन्च ऑफर

Stulish नाम का यह ऐप तेजी से यूजर्स के बीच चर्चित हो रहा है। इसके जरिए लोग Sarahah की तरह अपनी पहचान छिपा कर सामने वाले को मैसेज कर सकते हैं। वहीं, गूगल और एप्पल ने पिछले साल Sarahah को कुछ कारणों से प्ले स्टोर से हटा दिया था। बता दें कि भारत में Sarahah ऐप को 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था।

​​​​​​​

जानिए क्या है ये Stulish ऐप?

Stulish एक तरह का सोशल मीडिया ऐप है। स्टूलिश के जरिए आप अपनी पहचान छिपा कर किसी दोस्त या करीबी को मैसेज भेज सकते हैं। ऐपएडवाइस नाम की एक वेबसाइट के मुताबिक, इस ऐप को 21 फरवरी 2018 को लॉन्च किया गया था। इस ऐप को आखिरी बार 30 अप्रैल को अपडेट किया गया था। Stulish ऐप में आए हुए मैसेज को यूजर्स सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि Stulish ऐप का लोगों के बीच Sarahah ऐप की तरह रुझान नहीं है, फिर भी लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। गूगल प्ले स्टोर में Stulish को तीन स्टार मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: Airtel ने अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ लॉन्च किए दो नए 49 रुपये और 193 रुपये वाले सस्ते प्लान

Sarahah ऐप इसलिए बनाया गया था

कंपनी दावा करती है कि इसके जरिए यूजर्स अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों और दोस्तों को फीडबैक भेज सकते हैं। यह एक ऐसा ऐप है जिसके जरिए यूजर्स किसी को भी मैसेज भेज सकते हैं, रिसीव करने वाले को भेजने वाले के नाम का पता नहीं चलेगा।

Web Title: Stulish new Anonymous Messaging App like Sarahah get popular on Social Media

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे