Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro आज से बिक्री के लिए उपलब्ध, जियो दे रहा ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: February 22, 2018 11:27 AM2018-02-22T11:27:38+5:302018-02-22T12:04:48+5:30

Xiaomi Redmi Note 5 Pro Flipkart Sell Today: शाओमी के ये दोनों फोन गुरूवार (22 फरवरी) दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Redmi Note 5 Redmi Note 5 Pro First Sale in India Today on Flipkart | Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro आज से बिक्री के लिए उपलब्ध, जियो दे रहा ऑफर

Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro आज से बिक्री के लिए उपलब्ध, जियो दे रहा ऑफर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपने लेटेस्ट डिवाइस Xiaomi Redmi Note 5 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro की बिक्री करने जा रहा है। आपको बता दें कि कंपनी के ये दोनों फोन गुरूवार (22 फरवरी) दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी के साथ ही ये फोन्स मी डॉट पर भी बिक्री के लिए मिलेंगे।

आपको बता दें कि रेडमी नोट 5 हैंडसेट कंपनी के काफी लोकप्रिय हैंडसेट रेडमी नोट 4 के अपग्रेड वर्जन हैं। दोनों ही स्मार्टफोन की डिजाइन एक जैसी है लेकिन इनके फीचर्स थोड़े अलग है।

Xiaomi Redmi Note 5 पर मिल रहा लॉन्च ऑफर

कंपनी अपने इन फोन्स पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है। शाओमी ने रिलायंस जियो के साझेदारी की है। साझेदारी के तहत यूजर को 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, जियो के #GiveMe5 ऑफर के तहत, स्मार्टफोन को खरीदने पर रिलायंस जियो की ओर से कैशबैक वाउचर भी दिया जाएगा। यूजर्स इन वाउचर का इस्तेमाल अपने जियो नंबर को रीचार्ज कराने के लिए कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यूजर को डबल डाटा ऑफर भी दिया जाएगा, जिसमें 4.5 TB तक 4G डाटा का लाभ मिलेगा। रेडमी नोट सीरीज के हैंडसेट अल्ट्रा-स्लिम कवर के साथ आएंगे।

इसे भी पढ़ें: एप्पल WWDC 2018 में 4.2 इंच डिस्प्ले के साथ आईफोन SE 2 को कर सकता है लॉन्च

Xiaomi Redmi Note 5 की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी हैं। इस कीमत में ग्राहकों को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। अगर इस फोन के दूसरे वेरिएंट की बात करे तो कंपनी ने इस फोन की कीमत 11,999 रुपये रखी हैं। जिसमें ग्राहकों को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। यह फोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। दोनों ही वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर 20 फरवरी से शुरू होगी। 

शाओमी रेडमी नोट 5 के फीचर्स

इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है। साथ ही ड्यूल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 एंड्रॉयड नॉगट पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है।

शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट भी होगा। इस फोन में बैटरी 4000 एमएएच की है।

शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x75.45x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत और उपलब्धता

इस फोन की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होगी। इस कीमत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। अगर इस फोन के दूसरे वेरिएंट की बात करे तो कंपनी ने इस फोन की कीमत 16,999 रुपये रखी हैं। जिसमें आपको 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। दोनों ही वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर 21 फरवरी से शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S9 और Galaxy S9 Plus के सभी स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Redmi Note 5 Pro |

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के फीचर्स

रेडमी नोट 5 की तरह ड्यूल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नॉगट पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

Xiaomi Redmi Note 5 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।

Web Title: Redmi Note 5 Redmi Note 5 Pro First Sale in India Today on Flipkart

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Xiaomiशिओमी