लाइव न्यूज़ :

आपके डिवाइस के कीपैड साउंड से हैक हो सकता है अकाउंट, हैकर्स ऐसे लगा सकते हैं सेंध

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 21, 2019 16:36 IST

साइबर हैकिंग के कई मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। हैकर्स ने अब आपके अकाउंट में सेंध लगाने के लिए नया तरीका खोजा है। हैकर्स अब आपके कंप्यूटर या स्मार्टफोन के कीपैड की आवाज को रिकॉर्ड कर अकाउंट को हैक कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमोबाइल फोन के कीपैड की आवाज रिकॉर्ड कर अकाउंट को हैक कर लिया गयापब्लिक प्लेस पर जैसे कॉफी शॉप, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, आदि जगह पर लैपटॉप का इस्तेमाल करना घातक साबित हो सकता हैलोगों के टाइप किए हुए शब्दों को 41 प्रतिशत की दर से सही अंदाजा लगा सकते हैं

साइबर अपराधियों के बारे में आए दिन हमें कुछ ना कुछ नया सुनने को मिल जाता है। हैकर्स के पास कई रास्ते हैं, जिससे वह आपकी जानकारी चुराकर उसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हैकर्स आपके कीपैड की आवाज से भी आपके पासवर्ड और कई महत्वपूर्ण जानकारी हैक कर सकते है।

टाइपिंग से जान लेते हैं पासवर्ड 

साइबर हैकिंग का एक नया मामला सामने आया है जहां मोबाइल फोन के कीपैड की आवाज रिकॉर्ड कर अकाउंट को हैक कर लिया गया। ऐसे में पब्लिक प्लेस पर जैसे कॉफी शॉप, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, आदि जगह पर लैपटॉप का इस्तेमाल करना घातक साबित हो सकता है क्योंकि पब्लिक वाई-फाई से हम डेटा ट्रांसफर करते हैं जिसके चलते हैकर्स को फायदा मिलता है।

mobile-keypad

स्मार्टफोन से रिकॉर्ड कर सकते है टाइपिंग की आवाज

टेक्सास स्थिति साउथर्न मेथोडिस्ट विश्वविद्यालय के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने यह पाया कि किसी भी कीबोर्ड पर टाइपिंग के समय होने वाली आवाज को एक स्मार्टफोन के जरिए सफलतापूर्वक रिकॉर्ड किया जा सकता है। जिससे बाद में यह भी पता चल सकता है कि कीबोर्ड से क्या लिखा गया था।

शोधकर्ताओं ने इस शोध के दौरान सफलतापूर्वक कई शब्दो का अंदाजा भी लगाया। यह नतीजे इस लिए भी चौकाने वाले हैं क्योंकि यह सब एक ऐसे कमरे में हुआ जहां काफी लोग मौजूद थे और अलग-अलग लैपटॉप ओर स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे थे,साथ ही बातें भी कर रहे थे।

mobile-keypad

इस विषय का अध्यन कर रहे प्रोफेसर एरिक लार्सन ने कहा कि हम लोगों के टाइप किए हुए शब्दों को 41 प्रतिशत की दर से सही अंदाजा लगा सकते हैं, और इस दर को 41 प्रतिशत से बढ़ाया भी जा सकता है।प्रोफेसर लार्सन ने यह भी कहा कि स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों को ग्राहक की निजी जानकारी की सुरक्षा पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

टॅग्स :स्मार्टफोनकंप्यूटरटिप्स एंड ट्रिक्सगेजेट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए