लाइव न्यूज़ :

बड़ी कामयाबी! अभियंताओं ने मानव के मस्तिष्क को थ्रीडी प्रिंटेड प्रतिरोपण के जरिए कंप्यूटर से जोड़ा

By भाषा | Updated: September 23, 2020 09:38 IST

अगर इंसान के दिमाग को कंप्यूटर से जोड़ दिया जाए तो कई चीजें बेहद आसान हो जाएंगी। इसे लेकर लंबे समय से शोध जारी हैं। अब हाल में कुछ इंजीनियर्स ने इस दिशा में एक बड़े प्रयोग को अंजाम दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनेचर बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में प्रकाशित नई स्टडी में मानव मस्तिष्क को कंप्यूटर से जोड़ने का जिक्रब्रिटेन, रूस और जर्मनी के संयुक्त दल ने किया शोध, तंत्रिका तंत्र की समस्याओं का इलाज में होगी मदद

मानव मस्तिष्क को कंप्यूटर से जोड़ देना आम तौर पर विज्ञान की काल्पनिक कथाओं में ही नजर आता है लेकिन तीन प्रमुख वैश्विक विश्वविद्यालयों के अभियंताओं और स्नायु विज्ञानियों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने इस प्रौद्योगिकी को सच्चाई के एक कदम करीब लाने में थ्री डी प्रिटिंग की ताकत को खंगाला है।

नेचर बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में प्रकाशित नये अध्ययन में ब्रिटेन के शेफील्ड यूनिवर्सिटी, रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी और जर्मनी के टेक्नीसे यूनिवर्सीटैट ड्रेस्डेन के संयुक्त दल ने तंत्रिकीय प्रतिरोपण अंग की एक प्रतिकृति तैयार की है जिसका उपयोग तंत्रिका तंत्र की समस्याओं का इलाज विकसित करने के लिए किया जा सकता है।

शेफील्ड के डिपार्टमेंट ऑफ ऑटोमैटिक कंट्रोल एडं सिस्टम कंट्रोल के प्रोफेसर इवान मिनेव और सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पवेल मुसीनको की अगुवाई वाली इस अनुसंधान टीम के अनुसार इस तंत्रिका प्रतिरोपण अंग का मेरूरज्जू जख्म वाले पशुओं के मेरूदंड को उदीप्त करने के लिए इस्तेमाल किया गया है और उसका उपयोग पक्षाघात के शिकार इंसानों के वास्ते नया उपचार विकसित करने में किया जा सकता है।

मानव मस्तिष्क को तंत्रिका अंतर-फलक के माध्यम से कंप्यूटर से जोड़ना विज्ञान, प्रौद्योगिकी और मेडिसिन की पूरी दुनिया में कई अनुसंधानकर्ताओं के लिए एक महत्वाकांक्षा है और हाल की खबरें ऐसी प्रौद्योगिकी विकसित करने के प्रयासों को दर्शाती हैं।

इस दल ने दर्शाया कि कैसे थ्रीडी प्रिटिंग का तेजी से और कम लागत में प्रतिरोपण अंग तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि इस क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास रफ्तार पकड़ सके। 

टॅग्स :कंप्यूटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनियाएआई की सफलताएं शानदार, लेकिन सतर्क भी रहें!

टेकमेनियाप्रकाश का ठोस रूप संचार में ला सकता है क्रांति

क्राइम अलर्टइस तरह की धोखाधड़ी का कोई अंत है या नहीं?

टेकमेनियाब्लॉग: क्वांटम चिप : कम्प्यूटिंग में दबदबे की होड़ 

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की