भारतीय सेना ने अब इन 89 ऐप पर लगाया बैन, 15 जुलाई तक करना होगा डिलीट, देखें पूरी लिस्ट

By रजनीश | Published: July 9, 2020 10:08 AM2020-07-09T10:08:36+5:302020-07-09T10:27:26+5:30

हाल के दिनोंं में चीन और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों द्वारा भारतीय सेना के जवानों को ऑलाइन टारगेट किए जाने के मामले में काफी तेज वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए सेना के जवानों को कई ऐप के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

Army directs soldiers, officers to delete Facebook and Instagram accounts, uninstall 89 apps | भारतीय सेना ने अब इन 89 ऐप पर लगाया बैन, 15 जुलाई तक करना होगा डिलीट, देखें पूरी लिस्ट

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsभारतीय सेना के जवानों को 89 ऐप को डिलीट करने के लिए 15 जुलाई तक का समय दिया गया है।आदेश का पालन न करने वाले जवानों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

चीन को सबक सिखाने के लिए कुछ दिन पहले भी भारत सरकार ने 59 चाइनीज ऐप को भारत में बैन कर दिया है। सरकार ने जिन चाइनीज ऐप को बैन किया है उनमें टिकटॉक, हेलो, कैमस्कैनर जैसे कई चाइनीज ऐप शामिल हैं। अब भारतीय सेना ने 89 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

टीओआई की एक खबर के मुताबिक भारतीय सेना ने अपने जवानों को स्मार्टफोन से 89 ऐप डिलीट करने का निर्देश दिया है। इन ऐप में फेसबुक, पबजी, इंस्टाग्राम और ट्रूकॉलर जैसे ऐप भी शामिल हैं। 

खबर के मुताबिक सेना के जवानों को 15 जुलाई तक का समय दिया गया है कि वो अपने फोन से इन सभी ऐप को डिलीट कर दें। इस आदेश का पालन न करने वाले जवानों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

ये निर्देश इसलिए जारी किया गया है क्योंकि पाकिस्तान औऱ चाइना की खुफिया एजेंसियों द्वारा सेना के जवानों को ऑनलाइन टारगेट किए जाने की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।

जिन ऐप को बैन किया गया है उनमें मैसेजिंग, वीडियो होस्टिंग, कंटेंट शेयर, वेब ब्राउजर जैसी कैटेगरी के ऐप शामिल हैं।

मैसेजिंग एप-                         we chat, QQ, Kik, ooVoo, Nimbuzz, helo, Qzone, sharechat, viber, line, imo, sno, to tok, hike
वीडियो होस्टिंग-                   tiktok, likee, samosa, kawai
कंटेंट शेयरिंग-                     Shareit, Xender, Zapya
वेब ब्राउजर-                        UC Browser, UC Browser mini
वीडियो एंड लाइव स्ट्रीमिंग- liveme, bigolive, zoom, fast films, vmate, uplive, vigo video,
यूटिलिटी एप्स-                   CamScanner, beauty plus, true caller,
गेमिंग एप्स-                       pubg, nono live, clash of king, all tencent gaming apps, mobile legends
ई-कॉमर्स-                        club factory, ali express, chinabrands, gearbestt, banggood, miniinthebox, tinydeal, dhhgate, dx, ericdress, zaful, tbdress, modlity, rosegal, shein, romwe
डेटिंग एप्स-                      tinder, trulymadly, happn, aisle, coffee meets bagel, qoo, okcupid, hinge, badoo, azar, bumble, tantan, elite singles, tagged, couch surfing
एंटीवायरस-                    360 security
सोशल मीडिया-              facebook, baidu, instagram,  ello, snapchat
न्यूज एप्स-                      News dog, daily hunt
बुक रिडिंग-                    pratilipi
महिलाओं की खास एप- heal of y
लाइफ्टाइल एप-            popxo
नॉलेज एप-                    vokal
म्यूजिक-                        hungama, songs.pk
ब्लॉगिंग-माइक्रो ब्लॉगिंग- yelp, tumblr, reddit, friendsfeed, private blogs

English summary :
A few days ago, the Indian government has banned 59 Chinese apps in India to teach China a lesson. The Chinese apps that the government has banned include many Chinese apps such as TicketLock, Hello, CamScanner. Now the Indian Army has banned 89 apps.


Web Title: Army directs soldiers, officers to delete Facebook and Instagram accounts, uninstall 89 apps

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे