लाइव न्यूज़ :

अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हुई Amazon Great Indian Sale, फोन पर मिल रहा 10 हजार तक बंपर डिस्काउंट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 19, 2019 17:36 IST

Amazon ने शुक्रवार को ही सेल में मिलने वाले डील्स से पर्दा उठा दिया था। सेल में जहां फोन पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिल मिलेगी। वहीं, बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर दिए जाएंगे। एक्सचेंज ऑफर के तहत 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देAmazon की ग्रेट इंडियन सेल का आगाज 20 जनवरी से होने वाला हैप्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी हैएक्सचेंज ऑफर के तहत 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा

ई-कॉमर्स साइट Amazon की ग्रेट इंडियन सेल का आगाज 20 जनवरी से होने वाला है। वहीं, प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। Amazon Great Indian Sale के दौरान कंपनी स्मार्टफोन समेत कई कैटेगरी पर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। अमेजन ने शुक्रवार को ही सेल में मिलने वाले डील्स से पर्दा उठा दिया था। सेल में जहां फोन पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिल मिलेगी। वहीं, बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर दिए जाएंगे। एक्सचेंज ऑफर के तहत 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा।

वहीं, ग्रेट इंडियन सेल के लिए कंपनी ने HDFC बैंक से साझेदारी की है। अगर आप एचडीएफसी बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Amazon Great Indian Sale में यूजर को नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिल रहा है।

इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट

Oppo R17

ओप्पो की इस फ्लैगशिप डिवाइस पर Amazon बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इस डिवाइस की कीमत 45,990 रुपये है। सेल के दौरान इस डिवाइस पर 14,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यानी आप इस डिवाइस को 31,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

Xiaomi Mi A2

शाओमी मी ए2 स्मार्टफोन की कीमत 16,999 रुपये है। 3000 रुपये के डिस्काउंट के साथ इस डिवाइस को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन में 12+20 ड्यूल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। फ्रंट कैमरा इस डिवाइस में 20 मेगापिक्सल है।

Honor 8X

इस डिवाइस पर अमेजन 2000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपये है। 2000 रुपये के डिस्काउंट के बाद इसे 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Vivo V9 Pro

6 जीबी रैम से लैस इस स्मार्टफोन की कीमत 17,850 रुपये है। ग्रेट इंडियन सेल में यह स्मार्टफोन 15,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi Redmi Y2

यह स्मार्टफोन 8,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। सेल के दौरान अमेजन पर रेडमी Y2 पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यानी यह स्मार्टफोन 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

Realme U1

25 मेगापिक्सल वाले इस स्मार्टफोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट सेल के दौरान मिलेगा। रियलमी U1 की कीमत 11,999 रुपये है। 1000 रुपये के डिस्काउंट के बाद इसे 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

टॅग्स :ऐमजॉन ग्रेट इंडियन सेलशाओमीरियलमीहॉनरओप्पोस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए