Amazon Great Indian Sale 2020: अमेजन सेल में मिलेगा 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट, 21 जनवरी से शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 8, 2020 08:27 PM2020-01-08T20:27:37+5:302020-01-08T20:27:37+5:30
अमेजन ग्रेट इंडियन सेल 21 जनवरी से शुरु हो रही है, जो 24 जनवरी 2020 तक चलेगी। इस सेल से आप अपने पसंदीदा प्रॉडक्ट को भारी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। इस सेल में आप घर में इस्तेमाल होने वाली वस्तु से लेकर इलेक्ट्रॉनिक चीजों को भी खरीद सकते हैं। सेल में आपको बम्पर ऑफर तहत 10 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा।
अमेजन ग्रेट इंडियन सेल 21 जनवरी से शुरु हो रही है, जो कि 24 जनवरी 2020 तक चलेगी। हर साल लगने वाली इस सेल का लोगों को काफी लंबे समय से इंतजार रहता है। इस सेल से आप अपने पसंदीदा प्रॉडक्ट्स को भारी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। इस सेल में आप घर में इस्तेमाल होने वाली वस्तु से लेकर इलेक्ट्रॉनिक चीजों को भी खरीद सकते हैं। सेल में आपको बम्पर ऑफर के तहत 10 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा।
इलेक्ट्रिक सामानों पर 75 प्रतिशत ऑफ
अमेजन की इस ग्रेट सेल में आपको इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर लगभग 75 प्रतिशत ऑफ दिया जाएगा। जिसमें फ्रिज से टेलीविजन तक सब में भारी छूट मिलेगी। साथ ही इस सेल में किचन में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर भी छूट दी जाएगी।
स्मार्टफोन पर 10 प्रतिशत कैशबैक
अगर आप स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। इसमें आपको शानदार कंपनी के ब्रांडेड फोन्स पर भी भारी छूट दी मिलेगी। अमेजन की इस सेल में आपको ईएमआई पर कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा, साथ ही इसमें भी आपको 10 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा।
21 जनवरी को शुरू होने वाली अमेजन की इस सेल में आपको मोबाइल फोन्स के अलावा लैपटॉप, हेड फोन्स और इयरफोन पर भी छूट मिलेगी, अगर आप इनमें से किसी गैजेट को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये सेल आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं।
कपड़ों पर 40 से 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट
साथ ही इस सेल में मेन और वूमेन के लिए सर्दियों और गर्मियों के लिए कपड़ों की भी सेल की जाएगी। इस सेल में घड़ी, ज्वेलरी, हैंडबैग और जूतों जैसे आइटम की लिस्ट भी शामिल हैं। इन चीजों को इन चीजों को खरीदने पर अजेमन 40 से 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट देगा । इस सेल से आप अपनी पसंद की चीजों की सेल कर सकते हैं। इस सेल से आप अपनी पसंद की चीजों की सेल कर सकते हैं।
अमेजन की इस सेल में आपको और भी बहुत सी चीजों पर भारी छूट मिलेगी। जिसमें आपको साज-सिंगार से लेकर घर की सजावट तक सब चीजें पर काफी डिस्काउंट मिलेगा। आप जो चीज खरीदेंगे उसके हिसाब से आपको छूट मिलेगी, अगर आप ब्रांडेड चीजों को खरीदने के शौकीन हैं लेकिन पैसों के चलते आप खरीद नहीं पाते हैं तो आपके लिए ये सेल बहुत बढ़िया है।
किताबों पर भारी डिस्काउंट
अमेजन की इस सेल में किताबों का भी बेहतरीन कलेक्शन मिलेगा। इसमें से आप अपनी पसंद की किताबों को भी भारी डिस्कांउट पर खरीद सकते हैं। साथ ही अगर आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस सेल में वे किताबें मिल जाएगी। 21 से 24 जनवरी 2020 तक चलने वाली इस सेल से खरीदारी करके आप भारी छूट पा सकते हैं।