लाइव न्यूज़ :

महाशिवरात्रि विशेष: कुंवारी कन्याएं क्यों नहीं कर सकतीं शिवलिंग पूजा, वजह आपको हैरान कर देगी

By गुलनीत कौर | Updated: February 28, 2019 17:15 IST

हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को ही सृष्टि का प्रारंभ हुआ था। अन्य मान्यताओं के अनुसार इसीदिन भगवान शिव का देवी पार्वती से विवाह हुआ था। इसदिन व्फ्रत और शिवलिंग पूजा की जाती है।

Open in App

4 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है और शिव मंदिरों में अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। 4 मार्च को शाम 4 बजकर 28 मिनट से महाशिवरात्रि के पूजन का शुरू मुहूर्त प्रारंभ हो जाएगा हो कि अगले दिन 5 मार्च की शाम 7 बजकर 7 मिनट तक चलेगा। इस बीच पूर्ण विधि विधान से महाशिवरात्रि का व्रत एवं पूजन किया जा सकता है।

महाशिवरात्रि पर शिव भक्त भगवान शिव के नाम का व्रत करते हैं और उनके अंश शिवलिंग की पूजा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुंवारी कन्याएं शिवलिंग पूजा नहीं कर सकती हैं? वे केवल शिव के लिए व्रत कर सकती हैं मगर शिवलिंग की पूजा या उसे छू भी नहीं सकती हैं।

इतना ही नहीं, एक मान्यता के अनुसार शिवलिंग पूजा सिर्फ पुरुष के द्वारा संपन्न होनी चाहिए न कि नारी के द्वारा। महिलाओं को शिवलिंग की पूजा से दूर ही रखा जाता है। खासतौर पर अविवाहित स्त्री के लिए शिवलिंग पूजा पूर्ण रूप से वर्जित मानी गई है। परन्तु ऐसी मान्यताएं क्यों बनाई गई हैं? क्यों कन्याओं को शिवलिंग पूजा से दूर रखा जाता है?

इसके पीछे कई धार्मिक एवं लोकप्रचलित मान्यताएं भी प्रसिद्ध हैं जिनका पालन करते हुए सालों से कुंवारी कन्याओं को शिवलिंग पूजा से दूर रखा गया है। धार्मिक किंवदंतियों की मानें तो कुंवारी कन्या को शिवलिंग के करीब जाने की आज्ञा नहीं है। आमतौर पर शिवलिंग की पूजा करने के बाद श्रद्धालु इसके आसपास घूमकर परिक्रमा करने को सही मानते हैं, लेकिन कुंवारी कन्या को ऐसा करने की भी इजाज़त नहीं दी जाती।

इसका केवल एक कारण है कि कहीं शिव की तपस्या ना भंग हो जाए। पौराणिक काल में भी जब देवी-देवता या अप्सराओं द्वारा शिव पूजा में कठोर नियमों का पालन किया जाता था। यदि शिव तपस्या में लीन हैं तो कोई भी विवाहित या अविवाहित स्त्री, अप्सरा को उनके आसपास होने की भी आज्ञा नहीं दी जाते थी।

यह भी पढ़ें: सिर्फ महाशिवरात्रि पर नहीं, इन 5 अक्षर के नाम वालों पर हमेशा बरसती है शिव कृपा, नहीं होती धन हानि

ऐसा इसलिए क्योंकि तपस्या भंग हो जाने पर शिव बेहद क्रोधित होकर अपना रौद्र रूप ग्रहण कर लेते हैं। जिसे शांत कर सकना किसी असंभव कार्य के समान है। इसी कारण से महिलाओं को शिव पूजा न करने के लिए कहा जाता है। किन्तु वे शिव की पूजा नहीं कर सकतीं ऐसा नहीं कहा गया। 

स्त्रियां या कुंवारी कन्याएं शिवलिंग पूजा ना करें, किन्तु शिव की मूर्ति की पूजा कर सकती हैं। शिव-पार्वती दोनों की एकसाथ पूजा करें। ऐसा करने से अनेकों लाभ होते हैं। भगवान शिव के 16 सोमवार व्रत करने से कुंवारी कन्या को अच्छे वर की प्राप्ति होती है। विवाहित महिला यदि 10 सोमवार व्रत करे तो उसके वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बनी रहती हैं। 

टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग