लाइव न्यूज़ :

आपके बाल बताएंगे कैसा है आपका स्वभाव, शुभ नहीं होते दो मुंहे बाल

By मेघना वर्मा | Updated: October 24, 2018 16:02 IST

माना जाता है कि जिनके बाल पतले होते हैं उनका स्वभाव उत्तम होता है। ऐसे व्यक्ति उदार दिल के और बहुत व्यावहारी होते हैं।

Open in App

भारतीय ज्योतिष शास्त्र का हिस्सा समुद्र शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के किसी अंग को देखकर उसके स्वभाव को पहचाना जा सकता है। इसी समुद्र शास्त्र के अनुसार इंसान के बालों को देखकर उसके स्वभाव का पता लगाया जा सकता है। वैसे तो बाल मृत कोशिकाओं से बनते हैं। रूप और मेकअप में बालों को अहम रोल होता है मगर आपके स्वभाव को परखने में भी आपके बाल काफी हद तक मदद करते हैं। अपने बाल के हिसाब से आप भी जानिए कैसा है आपका स्वभाव।

अगर आपके है दो मुंहे बाल

समुद्रशास्त्र के अनुसार मनुष्य में एक रोमकूप से एक बाल निकलना ही शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आपके दो मुंहे बाल हैं या एक ही रोमकूप से दो बाल निकल रहे हैं तो ऐसे लोगों को स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहता है। दो मुंहे बाल वाले लोग अक्सर दो विचारधारोओं को फॉलो करते हैं। एक विषय पर इनकी एक राय आ जाए ऐसा बहुत कम ही हो पाता है। किसी भी निर्णय तक पहुंचने में इन्हें दिक्कत होती है। 

अगर आपके हैं काले बाल

लोगों के बालों का रंग भी अलग-अलग होता है। किसी के काले बाल होते हैं तो किसी के भूरे। कुछ ऐसे भी होते हैं जिनके बाल काले और भूरे का मिक्सचर होते हैं। यदि आपके बाल भी काले हैं तो समुद्र शास्त्र के अनुसार आप पूर्ण स्वस्थय, कर्मठ और उच्च जीवन शक्ति वाले होते हैं। अगर आपके बाल जल्दि ही सफेद हो जाएं तो आप मानसिक रूप से कमजोर होते हैं और चीजों को लेकर चिंता में रहते हैं। 

अगर पतले हैं आपके बाल

माना जाता है कि जिनके बाल पतले होते हैं उनका स्वभाव उत्तम होता है। ऐसे व्यक्ति उदार दिल के और बहुत व्यावहारी होते हैं। हां इनमें संकोच जरूर होता है लेकिन सारे निर्णय सोच-समझ कर और समझदारी से लेते हैं। इसके विपरीत मोटे बाल वाले लोग उत्तम स्वास्थय और उच्च जीवन शैली के होते हैं। 

अगर कर्ली हैं आपके बाल

अगर आपके बाल कर्ली हैं तो आप बहुत फन लविंग हैं। आप ना सिर्फ खुद खुश रहते हैं बल्कि अपने आस-पास के लोगों को भी खुश रखना चाहते हैं। एक सबसे जरूरी बात ये हैं कि आप किसी भी काम को करने में किसी भी निर्णय को लेने में तेज होते हैं। 

अगर छोटे हैं आपके बाल

अगर आपके बाल छोटे हैं और उनको बढ़ने में मुश्किल होती है तो आप अच्छे थिंकर है। चीजों को देखने का नजरिया आपमें सबसे हट कर है। हमेशा सबकी भलाई के बारे में सोचते हैं और वैसा ही काम करते हैं जिससे आपको सफलता जल्दी मिलती है। 

अगर लम्बे हैं आपके बाल

अगर आपके बाल लम्बे हैं तो आप बहुत इमोशनल हैं। हां ये बात अलग है कि आप बाहर से खुद को सख्त दिखाते हैं मगर आप दिल से काफी भावुक हैं। बहुत जल्दी किसी पर विश्वास कर लेना आपकी कमजोरी है और इसी की वजह से बहुत बार आप धोखा भी खा जाते हैं। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार

पूजा पाठPanchang 03 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट, पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या घटी