चंडी पाठ क्या है, क्यों किया जाता है ये पाठ और हिंदू धर्म में क्या है महत्व, जानिए सबकुछ

By विनीत कुमार | Published: March 10, 2021 10:14 AM2021-03-10T10:14:49+5:302021-03-10T10:14:49+5:30

Chndi Path: चंडी पाठ माता दुर्गा की उपासना है। इसमें महिषासुर पर माता दुर्गा की जीत का विस्तारपूर्वक उल्लेख है।

What is Chandi Path its importance in Hinduism, know all details | चंडी पाठ क्या है, क्यों किया जाता है ये पाठ और हिंदू धर्म में क्या है महत्व, जानिए सबकुछ

चंडी पाठ क्या है और इसका महत्व (फाइल फोटो)

Highlightsपश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के एक सभा में चंडी पाठ पढ़ने के बाद लगातार हो रहा है इसका जिक्रचंडी पाठ में माता दुर्गा की उपासना मंत्र हैं, इसमें महिषासुर पर माता दुर्गा की जीत की कहानी हैचंडी पाठ में कुल 700 श्लोक हैं, नवरात्रि में विशेष तौर पर कई घरों में इसे पढ़ा जाता है

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बीच ममता बनर्जी का एक सभा में चंडी पाठ करना सुर्खियों में है। ममता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हिंदू हैं और उनके साथ हिंदू कार्ड का खेल नहीं चलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि वे सुबह चंडी पाठ करके घर से निकलती हैं। इसके बाद करीब तीन मिनट तक ममता बनर्जी ने चंडीपाठ किया।

ममता बनर्जी के इस चंडी पाठ पर विवाद भी शुरू हो गया है। दरअसल टीएमसी से बीजेपी में गए शुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि ममता ने गलत मंत्र का पाठ किया है। उन्होंने ममता पर हमला बोलते हुए इसे बंगाल की संस्कृति का अपमान भी बता दिया।

चंडी पाठ पर राजनीति भले ही जारी है, लेकिन क्या आप जानते हैं चंडी पाठ क्या है और हिंदू धर्म में इसका क्या महत्व है। आईए, इस बारे में हम आपको बताते हैं।

Chandipath: चंडी पाठ क्या है और इसका महत्व

चंडी पाठ को दुर्गा सप्तशती या दुर्गा पाठ भी कहा जाता है। ये शक्ति की देवी माता दुर्गा के राक्षस महिषासुर पर जीत की कहानी कहता है। इसमें कुल 700 श्लोक है। साथ ही ये भी जानना जरूर है कि दुर्गा सप्तशती में अध्याय एक से तेरह तक तीन चरित्र विभाग हैं। यह पाठ माता दुर्गा की अराधना का सबसे मुख्य तरीका है।

चंडी पाठ या दुर्गा सप्तशती के छह अंग भी हैं। ये इन तेरह अध्याय को छोड़कर हैं। कवच, कीलक, अर्गला दुर्गा सप्तशती के पहले तीन अंग और प्रधानिकम रहस्यम, वैकृतिकम रहस्यम और मूर्तिरहस्यम आदि तीन रहस्य हैं। इसके अलावा और कई मंत्र भाग है। इन सभी को पूरा करने के बाद ही चंडी पाठ पूरा होता है। 

नवरात्रि में इसे विशेष तौर पर कई घरों में पढ़ा जाता है। ऐसी मान्यता है कि चंडी पाठ करने से भय और पापों का नाश होता है। साथ ही संकट से निवारण, शुभ फल मिलते हैं और शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त होती है। 

रामायण की कहानी में भी इसका जिक्र जब भगवान राम ने लंकापति रावण से युद्ध की शुरुआत करने से पहले समुद्र तट पर चंडी पाठ किया था।

 

Web Title: What is Chandi Path its importance in Hinduism, know all details

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे