लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक राशिफल, 3 से 8 फरवरी: मकर समेत इन राशियों के लिए मुश्किलों वाला होगा ये सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2020 09:48 IST

साप्ताहिक राशिफल, 3 से 8 फरवरी: वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र कारोबार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मकर राशि वाले जरूर धैर्य से काम लें। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल..

Open in App
ठळक मुद्देसाप्ताहिक राशिफल: मेष राशि के लिए ये सप्ताह अनुकूल, नौकरीपेशा जातकों को मिलेगी खुशखबरी मिथुन और वृषभ के लिए भी शुभ रहने वाला है ये सप्ताह, कन्या राशि वालों को हो सकता है आर्थिक कष्ट

मेष

गोचर प्रथम भाव में चंद्र रहेगा। सप्ताह का आरंभ मनोरंजक प्रवास का योग निर्माण करता है। मांगलिक कार्यों में सहभागी होंगे। सामाजिक मान-सम्मान और उपहारों की प्राप्ति हो सकती है। पिता के पक्ष से लाभ मिलेगा। व्यापार से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक को नए अनुबंध प्राप्त होंगे। स्थान परिवर्तन सुखद रहेंगे। सप्ताह आपके अनुकूल है। शुभ तारीख 3, 4 और 6 फरवरी है। मंगलवार को देवी के दर्शन कर लाल फल अर्पण करें। शुभ रंग लालगुलाबी है।

वृषभ

सोमवार से कार्यक्षेत्र कारोबार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अचानक धन आगमन के योग बनते हैं। मांगलिक कार्यों में सहभागिता होगी। नौकरीपेशा जातक को पदोन्नति मिल सकती है। राजकीय पक्ष से लाभ मिल सकता है। सेहत में पाचन तंत्र से संबंधित रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभद दिनांक 3, 4, 5 और 6 है। गुरुवार को धर्मस्थान में पीली वस्तुओं का दान करें। शुभ रंग मरुन है।

मिथुन 

गोचर में आय स्थान चंद्र है। आरंभ का समय भाग्य को उन्नति देगा। आवक के स्रोत में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश से संबंधित जातक को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सप्ताह के मध्य का समय भागदौड़ वाला रहने वाला है। कुसंगति से बचाव करें। वाणी पर संयम रखें। संतान पक्ष से लाभ होगा। शुभ दिनांक 5, 6 और 7 है। शुभ रंग धानी है।

कर्क

राशिश चंद्र का गोचर दशम भाव में है। कार्यक्षेत्र, कारोबार में वृद्धि, नौकरीपेशा जातक को पदोन्नति मिल सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। वाहन आदि के लिए समय शुभ है। धार्मिक कार्यों में रूचि होगी। मौसम संबंधित बीमारी से कष्ट होगा। शुभ दिनांक 3, 4, 5 है। आटे की गोलियां मछली को खिलाएं। शुभ रंग क्रीम है।

सिंह

गोचर नवम भाव में चंद्र, राशिश सूर्य षष्ठ भाव में रहेगा। सप्ताह के आरंभ में कारोबार, व्यापार में प्रगति मिलेगी। राजकीय पक्ष में यश मिलेगा। विवाह और मांगलिक कार्यों का योग बन रहा है। भाई-बांधव से अनबन रह सकती है। सेहत पर ध्यान दें। शुभ दिनांक 3, 4, 6 फरवरी है। सूर्य की उपासना करें। शुभ रंग मरुन है।

कन्या

गोचर अष्टम भाव में चंद्र है। सप्ताह का आरंभ मानसिक और आर्थिक चिंतन दे सकता है। सोमवार से अनुकूल प्रभाव से कार्यक्षेत्र एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। शुभ दिनांक 3, 4, 5 और 7 है। गणेशजी की अर्चना करें। शुभ रंग समुद्रीय हरा है।

तुला

गोचर सप्तम भाव में चंद्र है। राशिश शुक्र बुध के साथ पंचम भाव में हैं। आवक के स्रोत में वृद्धि होगी। आर्थिक-प्रापंचिक सुख रहेगा। भूमि, स्थायी संपत्ति, कृषि कार्यों में लाभ मिल सकता है। व्यापार, कारोबार में उन्नति मिलेगी। नौकरीपेशा जातक के लिए समय अनुकूल है। मांगलिक कार्यों हेतु प्रवास के योग हैं। संतान पक्ष को उन्नति मिलेगी। शुभ दिनांक 5, 6 और 7 फरवरी है। सूर्यदेव की उपासना करें। शुभ रंग श्वेत चमकीला है।

वृश्चिक

चंद्र का गोचर दशम भाव में है। नौकरीपेशा जातक को पदोन्नति मिल सकता है। व्यापार में परिश्रम की अधिकता होगी। पिता या पितातुल्यजनों का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य के लिए सप्ताह अच्छा है। शुभ दिनांक 3, 5, 7 फरवरी है। शुभ रंग मरुन है।

धनु

सप्ताह का आरंभ पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता प्रदान करेगा। अतिथियों का आगमन होगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक खर्चे में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य का समय कार्यक्षेत्र, व्यापार में उन्नति प्रदान करेगा। नौकरीपेशा जातक को अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। शुभ दिनांक 5, 6 और 7 फरवरी है। हनुमानजी की पूजा करें। शुभ रंग पीला सुनहरा है।

मकर

सप्ताह के आरंभ में अस्थिरता, मानसिक तनाव रहेगा। नौकरीपेशा जातक के लिए भाग-दौड़ की स्थिति रहेगी। भूमि, निर्माण कार्यों में यश मिलेगा। शुभ दिनांक 3, 4, 6 और 7 फरवरी है। शनिवार को पीपल वृक्ष की अर्चना करें। शुभ रंग भूरा है।

कुंभ

गोचर तृतीय भाव में चंद्र रहेगा। राशिश शनि गुरु-केतु के साथ आय स्थान में हैं। कार्यक्षेत्र-कारोबार में यथास्थिति बनी रहेगी। मन में खिन्नता रहेगी। वाणी पर संयम रखें। सेहत के लिए स्वास्थ्य मध्यम है। शुभ दिनांक 3, 5, 6 और 7 फरवरी है। शुभ रंग आसमानी नीला है।

मीन

गुरु की शुभ दृष्टि प्राप्त हो रही है। व्यापार-कारोबार में तरक्की होगी। शिक्षण क्षेत्र में भी तरक्की के योग हैं। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। शुभ दिनांक 3, 4 और 5 फरवरी है। पक्षियों को दाना खिलाएं। शुभ रंग नारंगी है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स